झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

महंगाई भत्ते की घोषणा से केंद्र कर्मियों की असमंजस हुई दूर: अभिमन्यु सिंह

महंगाई भत्ते की घोषणा से केंद्र कर्मियों की असमंजस हुई दूर: अभिमन्यु सिंह

जमशेदपुर: केंद्र सरकार के द्वारा केंद्रीय कर्मचारियों एवं पेंशन धारियों का महंगाई भत्ता 1 जुलाई 2021से 3% बढ़ाया गया जिससे अब केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ता 31% 1 जुलाई 2021 से लागू हो जाएगा। केंद्र सरकार द्वारा महंगाई भत्ते का घोषणा करने से केंद्रीय कर्मियों में जो असमंजस की स्थिति बनी हुई थी वह दूर हो गई है।
उक्त बातें भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश मंत्री अभिमन्यु सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कही।
उन्होंने कहा कि 1 जुलाई 2021 से बढ़ने वाली महंगाई भत्ते में देरी होने से कर्मचारियों के बीच में एक असमंजस की स्थिति बनी हुई थी।परंतु आज उस असमंजस की स्थिति पर भारत सरकार के द्वारा महंगाई भत्ता की घोषणा करने से विराम लग गया। महंगाई भत्ता बढ़ने से कर्मचारियों की वेतन में बढ़ोतरी होती है जिससे बाजार में आर्थिक स्थिति मजबूत भी होती है।