झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

कदमा भाजपा मंडल अध्यक्ष के द्वारा श्रीराम मंदिर निधि समर्पण अभियान चला। पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने सभी सदस्यों से माँगा सहयोग

कदमा भाजपा मंडल अध्यक्ष के द्वारा श्रीराम मंदिर निधि समर्पण अभियान चला। पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने सभी सदस्यों से माँगा सहयोग

अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए आज कदमा मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह के नेतृत्व में भाटिया बस्ती कदमा में श्रीराम मंदिर निधि समर्पण अभियान चलाया गया। कदमा मंडल के पदाधिकारी साथियों ने निधि संग्रह करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने भाटिया बस्ती के लोगों से श्री राम मंदिर निर्माण के लिए निधि संग्रह अभियान की शुरुआत किया।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी के साथ महानगर उपाध्यक्ष सुधांशु ओझा , मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह , महामंत्री अजय झा, रंजीत पंडित, राजकुमार सिंह लोधी, कार्तिक गोप, शोभा श्रीवास्तव,डी एन सिंह, संगीता देवी, कृष्णा देवी, कृष्णा प्रसाद, के एन ओझा, गणेश भूमिज, विक्की यादव, संजीव सिंह,आनंद सिंह, तपन सरकार सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए।