झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

जुस्को के सहयोग से नदी घाट के किनारे चलाया गया सफाई अभियान, गड्ढा बनाने के बाद भी लोग नदी में डाला कचरा

जमशेदपुर। दुर्गापूजा के दौरान महानवमी के बाद से ही पूजा सामग्री के साथ ही महादशमी के दिन प्रतिमा विसर्जन व पूजन सामग्री नदी में डालने के बाद मंगलवार को नदी में कचरा का अंबार लग गया। इसके बाद जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (अक्षेस) के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार के दिशा निर्देश पर जुस्को व अ क्षेस की टीम ने स्वर्णरेखा नदी के विभिन्न तटों जहां प्रतिमा का विर्सजन किया गया था, वहां से बड़ी मात्रा में लकड़ी, प्रतिमा का भाग आदि को बाहर निकाला। इस दौरान बड़ी संख्या में कर्मचारियों को लगाया गया था। इसके साथ ही जुगसलाई नगर परिषद की ओर से जुगसलाई शिवघाट का सफाई करायी गयी। इस संबंध में जुगसलाई नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी जगदीश प्रसाद यादव ने बताया कि बड़ौदा घाट व शिव घाट की पूर्व में भी सफाई करा दी गयी थी, आज भी सफाई करा दी गयी, ताकि नदी को साफ सुथरा रखा जा सके।

गड्ढा बनाने के बाद भी लोग नदी में डाला कचरा

प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी जमशेदपुर अक्षेस की ओर से स्वर्णरेखा नदी घाट के किनारे बड़े-बड़े गड्ढे बनवाए गए थे, इसके बावजूद लोग पूजन सामग्री को गड्ढे में न डालकर नदी के किनारे डालकर चलते बने। यही कारण है कि स्वर्णरेखा नदी समय से पहले ही गर्मी आते-आते नदी से नालों में तब्दील हो जाता है।