झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो ने आज केंद्रीय श्रम राज्य मंत्री रामेश्वर तेली से मुलाकात कर उन्हें ईएसआई अस्पताल के संबंध में एक ज्ञापन सौंपा

नई दिल्ली: जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो ने आज केंद्रीय श्रम राज्य मंत्री रामेश्वर तेली से मुलाकात कर उन्हें ईएसआई अस्पताल के संबंध में एक ज्ञापन सौंपा और उनसे दो सौ बेड का एक अतिरिक्त अस्पताल बनाने की मांग की। सांसद श्री महतो ने कहा कि इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में आई पी होल्डर निवास करते हैं। उनके लिए वर्तमान का अस्पताल पर्याप्त नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान में आदित्यपुर में स्थित अस्पताल का विस्तारीकरण का काम बहुत ही धीमी गति से चल रहा है। उन्होंने मंत्री से अनुरोध किया कि वे स्वयं जमशेदपुर आए और इन सारी चीजों का जायजा लें। सांसद श्री महतो ने श्री तेली से यह भी कहा कि पूर्व की भांति ईएसआई अस्पताल से मरीजों का केंद्र रेफरल को पुनः बहाल किया जाए। उल्लेखनीय है कि विशेषज्ञ सेवाओं के लिए अब रेफरल की सुविधा को लगभग समाप्त कर दिया गया है । केंद्रीय मंत्री ने केंद्रीय मंत्री ने सांसद श्री महतो की प्रत्येक बातों को गंभीरता पूर्वक सुना और कहा कि वे स्वयं जमशेदपुर आएंगे और इन सभी चीजों का विस्तृत आकलन करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि यदि इतनी बड़ी तादाद में इंश्योरेंस पॉलिसी होल्डर वहां पर रहते हैं तो निश्चित रूप से ईएसआईसी के नए अस्पताल की संभावनाओं को तलाशा जाएगा।साथ ही उन्होंने कहा कि वे अपने पदाधिकारियों को यह पता करने को कह रहे हैं कि किन परिस्थितियों में विशेषज्ञ सेवाओं का रेफरल को स्थगित किया गया है।