झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

जमशेदपुर पूर्वी के विधायक  सरयू राय के प्रयास से आज केबल टाउन न्यू डीएस फ्लैट में पेयजल का कनेक्शन मिलना प्रारम्भ हो गया है

जमशेदपुर पूर्वी के विधायक  सरयू राय के प्रयास से आज केबल टाउन न्यू डीएस फ्लैट में पेयजल का कनेक्शन मिलना प्रारम्भ हो गया है। गोलमुरी मंडल के विधायक प्रतिनिधि असीम पाठक एवं मंडल अध्यक्ष कैलाश झा ने जानकारी देते हुए बताया कि आज न्यू डी एस फ्लैट निवासी  बिरेंद्र सिंह के आवास से पानी कनेक्शन का शुभारंभ हुआ है। पानी आपूर्ति शुरू होते ही श्री सिंह ने खुशी व्यक्त करते हुए  विधायक  सरयू राय एवं उनके जनसुविधा प्रतिनिधि हरे राम सिंह के  प्रति आभार प्रकट किया है। उन्होंने बताया कि इससे बस्ती के लोगों में खुशी का माहौल है। आपको बता दें कि केबुल टाउन सहित विभिन्न बस्तियों में पेयजल आपूर्ति के लिए विधायक सरयू राय ने जल सत्याग्रह किया था। इसके फलस्वरूप आज न्यू डी एस फ्लैट में पेयजल आपूर्ति शुरू हो गया है। बारी बारी से सभी घरों में कनेक्शन जल्द हो जाएगा।