झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

*जिले के 18 प्रखण्ड, 56 मण्डल, 231 पंचायत तथा 1885 बुथ स्तर पर सेवादल का विस्तार की जाएगी, इसके लिए इच्छुक कार्यकर्ता आगे आए – आनन्द बिहारी दुबे*

*जिले के 18 प्रखण्ड, 56 मण्डल, 231 पंचायत तथा 1885 बुथ स्तर पर सेवादल का विस्तार की जाएगी, इसके लिए इच्छुक कार्यकर्ता आगे आए – आनन्द बिहारी दुबे*

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में एक आवश्यक संगठनात्मक बैठक जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टुपुर में आयोजित की गई। जिसमें अखिल भारतीय सेवादल कांग्रेस के द्वारा नियुक्त झारखण्ड प्रदेश सेवादल कांग्रेस के प्रभारी देवेन्द्र शर्मा मुख्य रूप से शामिल हुए। जिलाध्यक्ष ने प्रोटोकॉल के तहत मुख्य अतिथि को अंगवस्त्र प्रदान कर स्वागत किया।
बैठक को संबोधित करते हुए देवेन्द्र शर्मा ने कहा कि कोल्हान प्रमण्डल के तीनों जिला में सेवादल को मजबूत की जाएगी, प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर गुणवत्तापूर्ण कार्यकर्ता संवर्धन की जाएगी। जिससे बुथ प्रबंधन के कार्यों में संगठन में मजबूती मिलेगी।
जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने आहवान किया की जिले के 18 प्रखण्ड, 56 मण्डल, 231 पंचायत तथा 1885 बुथ स्तर पर सेवादल का विस्तार की जाएगी, इसके लिए इच्छुक कार्यकर्ता आगे आएं, जिला कांग्रेस कार्यालय में तथा प्रखण्ड कांग्रेस स्तर पर अपना आवेदन तथा वाॅयोडाटा अविलंब जमा करायें। जिससे कार्यवाहक मुख्य संगठक के माध्यम से दायित्व सौंपा जाएगा।
आज की बैठक में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, झारखण्ड प्रदेश सेवादल कांग्रेस प्रभारी देवेन्द्र शर्मा, जिला स्तरीय समन्वयक सेवादल योगेन्द्र सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह आजाद, कार्यवाहक मुख्य संगठक अरविंद साहू, जिला उपाध्यक्ष रामदरस चौधरी, रीता शर्मा, रंजीत सिंह, चंदन सिंह सरायकेला खरसावां, कन्हैया पात्रो, सन्नी सिंह शामिल हुए। धन्यवाद ज्ञापन समन्वयक सेवादल योगेन्द्र सिंह यादव ने दिया।