झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

बच्चों को देश का रहन सहन ,संस्कृति ,पर्यावरण की जानकारी अवश्य हो क्योंकि इस जानकारी के बिना देश का विकास संभव नहीं है- प्रवक्ता पंचा नंद झा

सरायकेला खरसावां – बच्चों को देश का रहन सहन संस्कृति ,पर्यावरण की जानकारी अवश्य हो क्योंकि इस जानकारी के बिना देश का विकास संभव नहीं है उक्त विचार सैल्यूट तिरंगा के प्रदेश प्रवक्ता पंचा नंद झा मुख्य अतिथि के रूप में भारत संस्कार द्वारा आयोजित आदित्यपुर के उड़िया स्कूल में व्यक्त किये। उन्होंने योग की महत्ता पर प्रकाश डाला इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि समाजसेवी संतोष कुमार ठाकुर और समाज सेविका सोनी श्रीवास्तव ने भारत संस्कार के समारोह की भूरि भूरि प्रशंसा की।और हर सम्भव सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर योग एवं चित्रांकन की प्रतियोगिताएं सम्पन्न हुई। इसके परिणाम की घोषणा समाचार पत्रों के माध्यम से कल की जाएगी इस प्रतियोगिता में शहर के पंद्रह विद्यालय लगभग 100 छात्र छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष विनोद वार्ष्णेय ने की। संचालन उपाध्यक्ष एस डी प्रसाद ने किया। संगठन सचिव प्रमोद गुप्ता ने सभी बच्चों को भारतीय संस्कार के प्रति सचेत करते हुए कहा कि संस्कार से अहंकार को हटाया जाए, राम का संस्कार फिर से देश में लाया जाए का संदेश दिया। कोषाध्यक्ष रंजीत श्रीवास्तव , विजय झा एवं गोपाल चन्द्र झा और उड़िया मध्य विद्यालय की प्रचार्या ममता झा और इनकी सभी शिक्षिकाओं का भरपूर सहयोग रहा। धन्यवाद ज्ञापन महासचिव डॉ नथुनी सिंह ने किया।