झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

पानी के लिए दिल्ली पदयात्रा कर रहे आंदोलनकारियों के लिए 100 किलोमीटर तक भोजन पानी और रहने की व्यवस्था निर्भय सिंह करेंगे

पानी के लिए दिल्ली पदयात्रा कर रहे आंदोलनकारियों के लिए 100 किलोमीटर तक भोजन पानी और रहने की व्यवस्था निर्भय सिंह करेंगे

जमशेदपुर:आज  बागबेड़ा बेहद ग्रामीण जलापूर्ति योजना को धरातल पर उतारने को लेकर 21 मार्च से जमशेदपुर से दिल्ली पदयात्रा में अपना भरपूर सहयोग देंगे निर्भय सिंह बागबेड़ा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष सुबोध झा के नेतृत्व में आंदोलनकारियों का एक समूह धनबाद के प्रभारी भाजपा नेता अभय सिंह के अनुज निर्भय सिंह से मिले। निर्भय सिंह ने कहा कि  बड़े भाई अभय सिंह आप सभी के इस आंदोलन में पूरा सहयोग प्रदान करेंगे। और 100 से 200 किलोमीटर तक कानपुर इलाहाबाद उत्तर प्रदेश में आप सभी को हर प्रकार की रास्ते की व्यवस्था बड़े भैया अभय सिंह के द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी। और बड़े भैया चेन्नई गए हैं आने के बाद आप के आंदोलन में और भी किस प्रकार का सहयोग हम सभी कर पाते हैं बातचीत कर और भी सहयोग करने का कार्य करेंगे।
समाजसेवी निर्भय सिंह ने कहा आप सभी आंदोलनकारी हमारी एक बात को माने आप सभी जमशेदपुर से साइकिल यात्रा के तहत जाएं हमारे तरफ से साइकिल की व्यवस्था उपलब्ध करा दी जाएगी यह हमारा सुझाव है। बागबेड़ा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष भाजपा नेता सुबोध झा ने कहा हम सभी लोगों का प्रण है हम लोग पद यात्रा के माध्यम से दिल्ली तक पदयात्रा कर प्रधानमंत्री से बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना को धरातल पर उतारने की मांग करना। श्री निर्भय ने कहा कि  आप के द्वारा दिए गए सुझाव का सम्मान करता हूं और आपने हर प्रकार की व्यवस्था आंदोलनकारियों   को उपलब्ध करा कर बहुत बड़ा सहयोग प्रदान किए हैं।
जनसंपर्क में निकले बागबेड़ा महानगर विकास समिति एवं संपूर्ण घाघीडीह विकास समिति के अध्यक्ष सह संरक्षक सुबोध झा छोटू राय मुर्मू, कृष्णा चंद पात्रो, सपन कुमार दास ,रुपेश शर्मा ,रंजन श्रीवास्तव ,वर्षा शर्मा ऋतु सिंह प्रभा हांसदा, सोनी देवी, गोविंदा पति, दीपक कुमार एवं अन्य कई लोग शामिल थे।