झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

जमशेदपुर महानगर के विभिन्न मंडलों में भाजपा का प्रशिक्षण शिविर हुआ शुरू

जमशेदपुर। भाजपा जमशेदपुर महानगर के मंडल कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला रविवार को पांच मंडलों में प्रारंभ हुआ। जिनमें सीतारामडेरा, टेल्को, जुगसलाई, उलीडीह एवं बारीडीह मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में आयोजित प्रशिक्षण शिविर का विधिवत उदघाटन सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी, प्रशिक्षण शिविर के जिला प्रभारी पूर्व विधायक जीतू चरण राम, पूर्व जिलाध्यक्ष अभय सिंह, महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव समेत मिथिलेश सिंह यादव ने द्वीप प्रज्वलित कर एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं अटल बिहारी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की। प्रशिक्षण कार्यशाला में राजनीति में बदलाव, जवाबदेही के अलावा कई गहन मुद्दों पर चर्चा की गयी। कार्यकर्ताओं को अनुशासन में रहकर पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने का संकल्प कराया गया। इस दौरान सांसद विद्युत वरण महतो ने भाजपा की नीति, सिद्धान्त और विचारधारा से अवगत कराते हुए कहा कि आज कार्यकर्ताओं को दायित्वों के निर्माण के प्रति दृढ संकल्पित होने की आवश्यकता है। भाजपा कार्यकर्ता भारत माता की सेवा एवं राष्ट्र प्रथम के संकल्प को साधते हुए आगे बढ़ रहा है। रविवार दिन भर चले प्रशिक्षण शिविर में भाजपा का इतिहास और विकास, सोशल मीडिया का उपयोग, सुरक्षा सामर्थ्य के साथ आत्मनिर्भर भारत का संकल्प, पिछले छह सालों में अंत्योदय प्रयत्न, आज के भारत की वैचारिक मुख्यधारा हमारी विचारधारा, हमारा विचार परिवार, व्यक्तित्व विकास, झारखंड में भाजपा सरकार की उपलब्धियां/ अन्य दलों की स्थिति एवं भाजपा की भूमिका समेत भाजपा की कार्य पद्धति एवं संगठन संरचना में कार्यकर्ताओं की भूमिका समेत, 2014 के बाद भारत की राजनीति में बदलाव, भाजपा एवं कार्यकर्ताओं के दायित्व पर आधारित विषयों पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया। वक्ताओं ने पार्टी के संघर्ष एवं उपलब्धि को बताते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है, जहां बूथ से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक कार्यकर्ताओं की एक लंबी फौज खड़ी है। प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से पार्टी अपने नए कार्यकर्ताओं प्रशिक्षण देकर पार्टी और जनहित कार्य हेतु उन्हें पारंगत बनाने का कार्य करती है। शिविर में प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने सोशल मीडिया का पार्टी हित में सदुपयोग करने और विपक्षी दल समेत झारखंड सरकार की विफलताओं को उजागर करने का आह्वान किया।
वहीं, भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन ने प्रशिक्षण शिविर की महत्ता पर चर्चा करते हुए बताया कि ऐसे कार्यशाला से कार्यकर्ता निर्माण होता है। जहां उनके व्यक्तित्व के साथ नेतृत्व में भी निखार आता है। उन्होंने मंडल में आगामी दिनों में होने वाले कार्यशाला में शामिल होने और विभिन्न विषयों पर जानकारी लेने का आह्वान किया।
इन वक्ताओं ने किया संबोधित: सांसद विद्युत वरण महतो, प्रशिक्षण प्रमुख अभय सिंह, सह प्रमुख मिथिलेश सिंह यादव, प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी, प्रभारी जीतू चरण राम, प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, रामबाबू तिवारी, राजेश कुमार शुक्ल, चंद्रशेखर मिश्रा, देवेंद्र सिंह, कल्याणी शरण, नंदजी प्रसाद, पवन अग्रवाल, अभय सिंह उज्जैन, संजीव कुमार, अचिंतम गुप्ता, रमेश हांसदा, खेमलाल चौधरी, हरेंद्र पांडेय, अनिल मोदी और अन्य कई वक्ता शामिल थे इस दौरान भरत सिंह, जिला उपाध्यक्ष बबुआ सिंह, संजीव सिन्हा, जिला महामंत्री राकेश सिंह, अनिल मोदी, जिला मंत्री पप्पू सिंह समेत सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष सुरेश शर्मा, टेल्को मंडल अध्यक्ष हेमंत सिंह, बारीडीह मंडल अध्यक्ष संतोष ठाकुर, उलीडीह मंडल अध्यक्ष अमरेंद्र पासवान, जुगसलाई मंडल अध्यक्ष हेमेंद्र जैन हन्नु समेत पांचों मंडल के वरिष्ठ कार्यकर्ता समेत मंडल पदाधिकारी और अन्य कई लोग उपस्थित थे