जमशेदपुर। शहर में कम्युनिटी ट्रांसमिशन शुरू होने के संकेत मिल रहे हैं। बीते सात दिन का आंकड़ा देखा जाए तो कुल 468 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसमें 401 ऐसे मरीज है जिनका कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। वह या तो दूसरे किसी संक्रमित मरीज के संपर्क में आकर पॉजिटिव हुए हैं या फिर उनको पता नहीं है। कई ऐसे मरीज भी हैं जिनका न तो कोई ट्रेवल हिस्ट्री है और न ही किसी से संपर्क में आए, फिर भी वे कोरोना पॉजिटिव निकल रहे हैं। कई ऐसे लोगों की मौत भी हो चुकी है।
जमशेदपुर में जिस तेजी से संक्रमण फैल रहा है। उस्से जिला प्रशासन काफी परेशान है। झारखंड सरकार हालात बेकाबू होने से पहले झारखंड के कुछ जिलों में जैसे जमशेदपुर, सरायकेला, धनबाद जैसे कुछ जिलों में लॉकडाउन लगाने का विचार कर रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार झारखंड सरकार लॉकडाउन लगाने पर गंभीर विचार कर रही है। हो सकता है की राखी और बकरीद के मद्देनज़र जल्द ही 10 दिनों का लॉकडाउन घोषित किया जाए।
सम्बंधित समाचार
केरला समाजम् मॉडल स्कूल में परीक्षा पर चर्चा आयोजित
शहीद निर्मल महतो विद्या मंदिर महेशकुदर का 22 वां वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया
धीराजगंज के सतबहिनी में छापेमारी कर अवैध रूप से चल रहे मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए लाखों मूल्य के अवैध शराब बरामद करते हुए संचालक को गिरफ्तार किया है