जमशेदपुर। जमशेदपुर के पांच इलाके भयावह स्थिति में है। यहां तेज गति से मरीजों की संख्या तो बढ़ ही रही है साथ में मौत भी उतनी ही अधिक हुई है।
- हम बात कर रहे कदमा क्षेत्र का। पूरे जिले में सबसे अधिक मरीज मिलने के साथ-साथ मौत भी यहीं हुई हैं। अब तक यहां लगभग 113 कोरोना मरीजों की पुष्टि और आठ की मौत हो चुकी है।
- दूसरे स्थान पर मानगो है। यहां पर लगभग 98 मरीजों में सात की मौत हो गई।
- तीसरे स्थान पर सिदगोड़ा आता है। हालाकि, यहां मरीजों की संख्या थोड़ा कम जरूर है लेकिन, मौत पांच हुई है।
- चौथे स्थान पर है, सोनारी व साकची में चार-चार मौत हुई है। वहीं
- पांचवे स्थान पर बारीडीह आता है। यहां भी तक लगभग 74 मरीजों में से तीन की मौत हो चुकी है।
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आइएमए) के पूर्व अध्यक्ष सह फिजिशियन डॉ. आर एल अग्रवाल कहते हैं कि ये संख्या डरा जरूर रही है लेकिन, लोगों को सतर्क भी कर रही है। इससे बचने के लिए हमारे पास फिलहाल कोई दवा नहीं है। एक ही उपाय है दो गज की दूरी सहित अन्य सावधानी।
जगह : मौत
कदमा : 08
मानगो : 07
सिदगोड़ा : 05
सोनारी : 04
साकची : 04
बारीडीह : 03
जुगसलाई : 02
गोलमुरी : 02
धतकीडीह : 02
बिरसानगर : 01
सीतारामडेरा : 01
बागबेड़ा : 01
सम्बंधित समाचार
कांड्रा बाजार में स्थित बड़ा बजरंगवाली मंदिर में चैती पूजा नवरात्रा की शुरुआत सैकड़ों की संख्या मे महिला कुंवारी कन्या द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गयी
महिलाएं अपने अधिकार के प्रति जागरूक हो -डॉ परितोष सिंह आदिवासी यंग बॉयज कमिटी द्वारा किया गया महिलाओं का सम्मान
एक्सएलआरआइ में जुटेंगे देश और दुनिया के दिग्गज, सप्लाइ चेन मैनेजमेंट पर होगा मंथन