झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

जमशेदपुर दुर्गापूजा केंद्रीय समिति की सेंट्रल जॉन ए की बैठक मिथिला सांस्कृतिक परिषद विद्यापति परिसर सभागार गोलमुरी में संपन्न हुई

जमशेदपुर- आज जमशेदपुर दुर्गापूजा केंद्रीय समिति की सेंट्रल जॉन ए की बैठक मिथिला सांस्कृतिक परिषद विद्यापति परिसर सभागार गोलमुरी में संपन्न हुई जिसमें मुख्य रूप से एडीएम लॉ एंड ऑर्डर नंद किशोर लाल डीएसपी हेड क्वार्टर टू कमल किशोर उपस्थित हुए बैठक की अध्यक्षता उपाध्यक्ष अशोक सिन्हा ने किया संचालन ओमियो ओझा के द्वारा एवं धन्यवाद ज्ञापन मिथिला सांस्कृतिक परिषद कार्यसमिति सदस्य सह सार्वजनिक दुर्गापूजा फुडप्लाजा सिदगोड़ा कमिटी के कोषाध्यक्ष राजेंद्र कुमार कर्ण के द्वारा संपन्न हुआ बैठक में मुख्य रूप से समस्याओं को रखा गया जिसमें एन एम एल कॉलोनी दुर्गापूजा समिति ने मुख्य सड़क पर बंपर का निर्माण हेतु निवेदन किया बारीडीह वर्कर्स फ्लैट दुर्गापूजा समिति बारीडीह बाजार ने सफाई हेतु निवेदन किया टुईलाडुंगरी दुर्गापूजा समिति ने अपनी पार्किंग की व्यवस्था के बारे में जिला प्रशासन को अवगत कराया गोलमुरी सुपरवाइजर फ्लैट दुर्गापूजा समिति पेड़ों की कटाई के लिए आवेदन किया
इन सभी बिंदुओं पर विस्तार रूप से एडीएम लॉ एंड ऑर्डर नंद किशोर लाल, डीएसपी कमल किशोर कार्यकारी अध्यक्ष आशुतोष सिंह केंद्रीय समिति के महासचिव राम बाबू सिंह ने पूजा समिति को आश्वासन दिया कि पूजा से पहले समस्याओं का निदान करवा दिया जाएगा आपसी सौहार्द पूर्ण वातावरण में पूजा को धूमधाम से संपन्न कराएं एवं शहर में शांति व्यवस्था स्थापित रहे
बैठक में मुख्य रूप से थाना प्रभारी गोलमुरी थाना प्रभारी सिदगोड़ा वाई पी सिंह, शंकर सिंह मनोरंजन, शंभू मुखी संतोष कालिंदी संजय सिन्हा मिथिला संस्कृति परिषद जमशेदपुर के उपाध्यक्ष सह सार्वजनिक दुर्गापूजा फुडप्लाजा सिदगोड़ा अध्यक्ष मोहन ठाकुर महामंत्री पी के मिश्रा राजेश झा सदा शिव जा विपिन कुमार रविंद्र मिश्रा सूर्य प्रताप सिंह राठौर मुख्य रूप से मौजूद थे