झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

एल.बी.एस.एम. कॉलेज जमशेदपुर के प्राचार्य डॉ. ए के. झा अंतर्राष्ट्रीय साहित्य उत्सव में भाग लेंगे

जमशेदपुर – एल.बी.एस.एम. कॉलेज जमशेदपुर के प्राचार्य डॉ. ए के. झा अंतर्राष्ट्रीय साहित्य उत्सव में भाग लेंगे

जमशेदपुर- एल.बी.एस.एम कॉलेज जमशेदपुर के प्राचार्य और मैथिली हिंदी के जाने-माने साहित्यकार डॉ अशोक कुमार झा ‘अविचल’ भोपाल में आयोजित अंतरराष्ट्रीय साहित्य उत्सव ‘उन्मेष’ में भाग लेंगे। इस अंतरराष्ट्रीय साहित्य उत्सव का आयोजन साहित्य अकादमी नई दिल्ली संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा किया जा रहा है। डॉ. झा को पैनल डिस्कशन के लिए आमंत्रित किया गया है, जिसमें उनके साथ देश के बड़े बड़े साहित्यकार हिस्सा लेंगे। डॉ. झा “राष्ट्रीय आंदोलन में पुस्तकों की भूमिका” विषय पर अपनी बात रखेंगे। इस कार्यक्रम में देश-विदेश के 300 से अधिक साहित्यकार भाग ले रहे हैं। ज्ञातव्य हो कि डॉ. झा की दो दर्जन से अधिक पुस्तकें प्रकाशित है, और साहित्य अकादमी के पूर्वी क्षेत्र के संयोजक के साथ-साथ जनरल काउंसिल और एक्सक्यूटिव बोर्ड के मेंबर भी रह चुके हैं।