झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने के बाद बुधवार को पहली बार जमशेदपुर आएंगे पूर्व सीएम रघुवर दास, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने कहा- ऐतिहासिक होगा स्वागत कार्यक्रम

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने के बाद बुधवार को पहली बार जमशेदपुर आएंगे पूर्व सीएम रघुवर दास, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने कहा- ऐतिहासिक होगा स्वागत कार्यक्रम

जमशेदपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के नेतृत्व में भाजपा की नवगठित राष्ट्रीय पदाधिकारी की टीम में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को पुनः राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने हर्ष जताते हुए बुधवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में होने वाले स्वागत कार्यक्रम का भाजपा कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में हिस्सा बनने की अपील की है। भाजपा नेता कुलवंत सिंह बंटी ने विश्वास जताया कि शहर के भाजपा कार्यकर्ता स्वागत कार्यक्रम को पूर्ण रूप से भव्य एवं ऐतिहासिक रूप से सफल बनाएंगे।