झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

झारखंड सरकार द्वारा स्वास्थ्य विभाग के विज्ञापन में समाचार पत्रों एवं होर्डिंग्स में मुख्यमंत्री के साथ स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की तस्वीर नही होने पर कांग्रेस प्रवक्ता जम्मी भास्कर ने नाराजगी एवं आपत्ति व्यक्त की

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कोल्हान प्रमंडल प्रवक्ता जम्मी भास्कर ने उपायुक्त सूरज कुमार को पत्र देकर ध्यान आकर्षित कराते हुए अविलंब सुधार करने की मांग की है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि कोविड 19 के महामारी को नियंत्रित करने के लिये झारखण्ड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिशानिर्देश पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री बन्ना गुप्ता के नेतृत्व में जिला प्रशासन द्वारा कोरोना को रोकने में सफलता पाई है,जिसमे जनता की जागरूकता तथा राज्य एवं जिला प्रशासन की मुस्तैदी से देश के कई राज्यो की रिकवरी रेट से झारखंड में स्थिति बेहतर करने में सफलता पाई है। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा कोविड 19 से सतर्कता के लिए स्वास्थ्य जागरूकता होर्डिंग्स में राज्य के मुख्यमंत्री होने के नाते झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की आकर्षक तस्वीर लगी है,जबकि राज्य में कोरोना की रोकथाम एवं जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के कुशल नेतृत्व में बेहतरीन सफलता हासिल की है,इन होर्डिंग्स पर स्वास्थ्य विभाग के मंत्री बन्ना गुप्ता की तस्वीर नही लगी है जबकि जागरूकता अभियान के विज्ञापनों में स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख होने के नाते स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की भी तस्वीर लगी होनी चाहिए थी, हो सकता है यह चूक जिला प्रशासन के ध्यान में नहीं आया हो, इससे लाखों जनता के साथ साथ हज़ारों कांग्रेस जन भी निराश एवं उपेक्षित महसूस करते हुए आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कोल्हान प्रमंडल स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की तस्वीर मुख्यमंत्री के साथ होर्डिंग्स में नही लगे होने पर अपनी आपत्ति एवं नाराजगी व्यक्त करती है एवं आपसे माँग करती है कि साकची गोलचक्कर, पुराना कोर्ट, जुब्ली पार्क गेट, बिस्टुपुर,मानगो, कदमा, सोनारी, टेल्को नीलडीह,एग्रिको टिनप्लेट में लगे हुए स्वास्थ्य जागरूकता संदेश के होर्डिंग्स को बदलकर ऐसे होर्डिंग्स लगाया जाय जिसमें दोनो नेताओं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ ही साथ स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की भी तस्वीर लगी होनी चाहिए