झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

झारखंड साहित्य संस्कृति परिषद का बैठक दो जुलाई को होगी बहुभाषी साहित्यिक पत्रिका झारखंड प्रभा का सोलहवां अंक का प्रकाशन पर होगी चर्चा

झारखंड साहित्य संस्कृति परिषद का बैठक दो जुलाई को होगी बहुभाषी साहित्यिक पत्रिका झारखंड प्रभा का सोलहवां अंक का प्रकाशन पर होगी चर्चा

झारखंड प्रभा एक बहुभाषी साहित्यिक पत्रिका है जो पोटका प्रखंड से प्रतिवर्ष दुर्गापूजा के शुभ अवसर पर झारखंड साहित्य संस्कृति परिषद की ओर से निकलती है इसका मुख्य उद्देश्य नई साहित्यिक प्रतिभाओं का खोज करना और अपरिचित साहित्यकारों की रचनाओं को जगह देना है यह काम परिषद ने 2005 से कर रहा है आज के समय में पत्रिका निकालना काफी मुश्किल काम है लेकिन अगर सबका सहयोग मिले तो असम्भव भी नहीं है इस वर्ष झारखंड प्रभा का सोलहवां अंक का प्रकाशन होगा इस सिलसिले में आगामी दो जुलाई 2023 को अपराहन चार बजे माताजी आश्रम में कवि,लेखक और परिषद के सदस्यों के बीच एक जरुरी बैठक रखी गई है जिसमें विगत वर्ष की पत्रिका का आय व्यय और इस वर्ष अर्थात सोलहवां अंक का प्रकाशन पर चर्चा की जायेगी।परिषद के सचिव शंकर चंद्र गोप और झारखंड प्रभा के संपादक सुनील कुमार दे ने संयुक्त रूप से बैठक में उपस्थित होने के लिए सभी साहित्यकारों और सदस्यों को निवेदन किया है।