झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

झारखण्ड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन के नये पदाधिकारियों की घोषणा

झारखण्ड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन के नये पदाधिकारियों की घोषणा

रांची: आज झारखण्ड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन का वार्षिक आम सभा जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम परिसर में संपन्न हुआ जहां वार्षिक आम सभा में 332 सदस्यों ने भाग लिया बैठक ठीक ग्यारह बजे निर्धारित समयानुसार प्रारंभ हुआ सबसे पहले एक अगस्त 2021 में आमसभा में पारित प्रस्तावों की सम्पूष्टि की गई तत्पश्चात 2021-2022 में हुए आय व्यय को सर्वसम्मति से पारित किया गया आज के आमसभा के विषयानुसार अगले कार्यकाल के र्निविरोध चुने गए पदाधिकारी के नामों की घोषणा चुनाव अधिकारी पूर्व राज्य चुनाव आयुक्त एन एस पाण्डेय के द्वारा किया गया तथा उन्हें प्रमाण पत्र दिया गया
नई कार्यसमिति के पदाधिकारी
1संजय सहाय : अध्यक्ष
2डा नरेन्द्र सिन्हा: उपाध्यक्ष
3देवाशीष चक्रवर्ती: सचिव
4राजीव वधान: कोषाध्यक्ष
5पी एन सिंह: संयुक्त सचिव
6कार्यसमिति सदस्य
1आशीष कुमार सिन्हा
2भानु प्रकाश जलान
3मनोज कुमार सिंह
4मोहम्मद वासिम
5मिहिर प्रितिश टोपनो
7डी उमा महेश्वर राव: प्रतिनिधि मान्यता प्राप्त स्कूल, क्लब और इंस्टीच्यूशन
8 प्रतिनिधि मान्यता प्राप्त जिला एसोसिएशन
1अवधेश कश्यप:
2विजय कुमार पूरी:
3विनय कुमार सिंह:
4योगेश कुमार सिंह: को शामिल किया गया