झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने हजारीबाग टाटीझरिया में पुल से बस के गिरने की घटना पर शोक संवेदना प्रकट किया है

रांची : झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने हजारीबाग टाटीझरिया में पुल से बस के गिरने की घटना पर शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि इस घटना में हुई असामयिक मृत्यु एवं यात्रियों के हताहत होने से मन व्यथित है। परमात्मा दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारों को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे।
प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है वह घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से बात कर घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था करने का आग्रह किया जो गम्भीर रूप से घायल हों रांची रिम्स में स्थानांतरित कर उनके लिए समुचित व्यवस्था की जाए उक्त जानकारी राजीव रंजन प्रसाद प्रवक्ता
झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने दी है