झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी अल्पसंख्यक विभाग का प्रदेश सचिव सैयद अब्बास रिजवी को मनोनीत किया गया

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी अल्पसंख्यक विभाग का प्रदेश सचिव सैयद अब्बास रिजवी उर्फ रईस रिजवी को मनोनीत किया गया

रांची: झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन शकील अख़्तर अंसारी के आदेशानुसार सैयद अब्बास रिजवी को कांग्रेस पार्टी के प्रति निष्ठा एवं समर्पण की भावना को देखते हुए झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी अल्पसंख्यक विभाग का प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया है
श्री अंसारी ने पत्र में कहा है कि ‌ श्री रिजवी कर्त्तव्यों का निर्वाहन पुरी निष्ठा एवं ईमानदारी पूर्वक करते हुए अल्पसंख्यकों के हितों के लिए कार्य करेंगे साथ ही साथ कांग्रेस की नीति एवं सिद्धांतों को जन जन तक पहुंचाकर राष्ट्रीय कांग्रेस अध्य क्षा सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी के हाथों को मजबूती प्रदान करेंगे तथा अल्पसंख्यक विभाग में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए संगठन की मजबूती में अपना महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे