झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

भाजपा कार्यकर्ताओं पर बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा महानगर ओबीसी मोर्चा ने सीएम हेमंत सोरेन का किया पुतला दहन

भाजपा कार्यकर्ताओं पर बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा महानगर ओबीसी मोर्चा ने सीएम हेमंत सोरेन का किया पुतला दहन।

जमशेदपुर। झारखंड विधानसभा भवन में नमाज अदा करने के लिए अलग कमरा आवंटन करने पर विधानसभा घेराव करने गए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश समेत ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव एवं कार्यकर्ताओं पर हुए बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज के विरोध में ओबीसी मोर्चा जमशेदपुर महानगर द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया। गुरुवार को ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने साकची गोलचक्कर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘भारत माता की जय’ और ‘तानाशाही सरकार नहीं चलेगी’ के नारे लगाए। मौके पर मोर्चा के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद ने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय के लिए कमरा आवंटित करने के आदेश को रद्द करने की मांग को लेकर विधानसभा घेराव कर रहे पार्टी नेता एवं कार्यकर्ता शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन प्रदेश सरकार के इशारे पर निहत्थे कार्यकर्ता और महिलाओं पर बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज कर दिया गया जिससे सैकड़ो कार्यकर्ता घायल हो गए। धर्मेंद्र प्रसाद ने लाठीचार्ज की तुलना अंग्रेजी शासन से करते हुए कहा कि हेमंत सरकार अपने विरोध में उठी हर आवाज को दबाना चाहती है। जनता से किये गए बड़े वादों को पूर्ण करने के बजाय तुष्टिकरण की राजनीति कर समाज में विभेद पैदा करना चाहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सरकार के लाठी, गोली और बंदूक से डरने वाली नहीं है, प्रदेश की खुशहाली और जनहित के मुद्दों पर हमारा यह संघर्ष यूँ ही जारी रहेगा।
इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा के कोल्हान प्रभारी हलधर नारायण साह, सुमित शर्मा, राजेश्वर साहू, राजकुमार साह, मिथलेश साव, काजू सांडिल, रॉकी सिंह, आशुतोष दास, संजीत चौरसिया, राजू राव, शैलेश गुप्ता, सौरव चौधरी, विकास दास, सुरेश प्रसाद,बंटी गुप्ता, गौतम गुप्ता, श्याम बिहारी, कृष्णा प्रसाद, मनोज भगत, अमित गुप्ता, रंजीत गुप्ता, राजेश गुप्ता, रिकी राव, इक़बाल सिंह सेहमी, मनोज अग्रवाल समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।