झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा महानगर ने मनाया काला दिवस, कहा हेमंत सरकार के अत्याचार पर संघर्ष रहेगा जारी

लाठी और बंदूक के दम पर तुष्टिकरण की नीति लागू करना चाह रही हेमंत सरकार : गुँजन यादव

जमशेदपुर। विधानसभा घेराव के दौरान राज्य सरकार द्वारा किये गए लाठीचार्ज में घायल हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समेत अन्य कार्यकर्ताओं पर की गई बर्बरतापूर्ण कार्रवाई की भाजपा जमशेदपुर महानगर ने कड़े शब्दों में निंदा की है। गुरुवार को भाजपा महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव ने घटना को काला दिवस के रूप में स्मरण करते हुए कहा कि तानाशाही हेमंत सरकार ने भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा शांतिपूर्ण ढंग से किये जा रहे प्रदर्शन पर जिस प्रकार से लाठीचार्ज की है वह लोकतंत्र में काला दिवस के समान है। जिस तरीके से हेमंत सरकार के इशारे पर भाजपा कार्यकर्ताओं खास कर महिला कार्यकर्ताओं के ऊपर लाठी चार्ज किया गया है, वह अत्यंत दुःखद और निन्दनीय है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ झारखंड के सवा तीन करोड़ जनता की आवाज बनकर भाजपा कार्यकर्ताओं का संघर्ष जारी रहेगा।