झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

झारखंड के दो पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और रघुवर दास पहुंचे जमशेदपुर हेमंत सरकार पर साधा निशाना

झारखंड के दो पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और रघुवर दास पहुंचे जमशेदपुर हेमंत सरकार पर साधा निशाना

जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित मिलानी हॉल में एक मंच पर झारखंड के दो पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास मौजूद थे आज भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला सम्मेलन और जिला कार्यसमिति की बैठक। इस बैठक में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, भाजपा के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर उरांव और रामकुमार पाहन के अलावा जमशेदपुर भाजपा के प्रभारी सुबोध सिंह गुड्डू, जमशेदपुर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के बिनानंद सिरका, जमशेदपुर भाजपा के अध्यक्ष गूंजन यादव, रमेश हांसदा, अनिल मोदी, काजू सांडिल समेत अन्य कई लोग मौजूद थे।
इस दौरान जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने दोनों ही पूर्व मुख्यमंत्रियों का जोरदार तरीके से स्वागत किया। इस कार्यक्रम के दौरान राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री और भाजपा के विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड में सरकार नाम की चीज नहीं है। जनता त्राहिमाम कर रही है और सरकार पूरी तरह ट्रांस्फर पोस्टिंग, दुर्भावना के साथ किस तरह से कार्रवाई किया जाना है, उस पर ही फोकस रखकर काम कर रही है। आदिवासियों और मूलवासियों की भावनाओं को भी ठेंस पहुंचाया जा रहा है। प्रतिपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कानून व्यवस्था राज्य की चौपट हो चुकी है। महिलाओं के साथ बलात्कर की घटनाएं हो रही है। आदिवासियों और मूलवासियों के मुद्दे पर सरकार चुप्पी साध ले रही है और अपने आपको आदिवासियों की हितैषी बताती है, जबकि इसके विपरीत कदम सरकार उठा रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनजन तक पहुंचकर हेमंत सोरेन की सरकार की कारगुजारियों को पहुंचाने का आह्वान किया और केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों का लाभ आम जनता को कैसे मिल सके, इसके लिए प्रयास करने को कहा।