हंसा! मत जइयो उत देश
*******************
हंसा! मत जइयो उत देश।
जित राजा-जन हौ रंगीलो, धरो फकीरी वेष।।
हंसा! मत जइयो —–
नारी पूजन नवरात्रि में, होवत जहाँ विशेष।
उत नारी के शोषण होवत, दैहिक देवत क्लेश।।
हंसा! मत जइयो —–
बोलत सब नारी के महिमा, चरचा होत विदेश।
दूभर नारी जीवन अइसे, बिगड़े नित परिवेश।।
हंसा! मत जइयो —–
सृजन-मूल नारी सब माने, होवत शक्ति अशेष।
सोच सुमन नारी बिनु कइसे, जगत बचे ई शेष??
हंसा! मत जइयो —–
श्यामल सुमन
सम्बंधित समाचार
कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय की झारखंड से दूरी पर बीजेपी का तंज, कहा- कर्नाटक जीत की खुमारी में खोए हैं प्रभारी
बीजेपी के पूर्व विधायक संजीव सिंह ने अदालत से कहा- मुझे मौत दे दो झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह अब जीना नहीं चाहते हैं. अदालत से उन्होंने इच्छा मृत्यु देने की अपील की है. इसके साथ ही उन्होंने अंगदान की भी इच्छा जताई है
*रिलीज होने के साथ टॉप ट्रेंड में आया रितेश पांडे का नया गाना “जल ढारे अईलू की*