झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

भाजमो उलीडीह मंडल एवं मानगो मंडल ने संयुक्त रूप से मानगो खुदीराम चौक पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का पुतला फुंका

भाजमो उलीडीह मंडल एवं मानगो मंडल ने संयुक्त रूप से मानगो खुदीराम चौक पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का पुतला फुंका

भाजमो उलीडीह मंडल एवं मानगो मंडल ने संयुक्त रूप से मानगो स्थित खुदीराम बोस चौक पर झारखंड के स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री के द्वारा कोविड प्रोत्साहन राशि वितरण में की गई गड़बड़ी और भ्रष्टाचार के विरोध में पुतला फुंका और प्रदर्शन किया. इस दौरान भाजमो मानगो नगर निगम प्रमुख प्रवीण सिंह उपस्थित थे. भाजमो नेताओं ने स्वास्थ्य मंत्री हाय हाय और भ्रष्टाचार बंद करो के नारे भी लगाए. भाजमो उलीडीह मंडल अध्यक्ष प्रेम सक्सेना एवं मानगो मंडल अध्यक्ष कन्हैया ओझा ने संयुक्त बयान में कहा की झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री ने बड़ी चालाकी से प्रोत्साहन राशि को अपने एवं अपने कोषांग के कर्मियों के बीच बंदरबांट कर लिया. इस मामले का उदभेदन होने के पश्चात और अपनी चोरी पकड़े जाने के बाद वे जात पात और अगड़ी पिछड़ी की सस्ती राजनीति कर समाज को विभाजित करने का प्रयास कर रहे हैं. मंत्री अपने भ्रष्टाचारी कृत्य को मिटाने के लिए सरकारी अवकाश के दिन सरकारी कार्यालय खुलवाकर दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ करवा रहे हैं. मंत्री एवं उनके सहयोगियों के द्वारा लूट और घोटाले का एक बड़ा सिंडिकेट चलाया जा रहा था जिसका भंडाफोड जमशेदपुर पूर्व के विधायक सरयू राय ने किया है. झारखंड के लाखों कोरोना वारियर्स को न्याय दिलाने के लिए भाजमो सड़क से सदन तक आंदोलन का बिगुल फुंकेगी और राज्य के मुख्यमंत्री से बन्ना गुप्ता को बर्खास्त करने लिए भी अपील करेगी. इस मौके पर प्रमोद सिंह मल्लू, अभिजित सेनापति, सुनीता सिंह, निरज साहु, गणेश शर्मा, बिजेंद्र सिंह, प्रेम दीक्षित, राहुल प्रसाद, टिट्टू, महेश प्रसाद सहित अन्य कई लोग उपस्थित थे.