झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

दुमुहानी छठ घाट स्थित शिव मंदिर में रुद्राभिषेकम का आयोजन किया गया

जमशेदपुर :आज श्री वेद परायण कमिटी द्वारा सोनारी दुमुहानी छठ घाट स्थित शिव मंदिर में रुद्राभिषेकम का आयोजन किया गया। जिसमें कमिटी के अध्यक्ष एम एन राव, एवं विजय कुमार यजमान के रूप में उपस्थित थे। रुद्राभिषेकम अनुष्ठान में शिवलिंग की पूजा अर्चना कर मंचामृत 11 लीटर दूध, 11 किलो दही, 1 किलो मधु,, 5 किलो शुद्ध घी एवं सभी फलो के रस फूल, बेलपत्र से अभिषेक किया गया। इसके उपरांत वेद पाठ किया गया। इसके उपरांत सभी भक्तों ने दण्डवत प्रणाम कर भगवान शिव से आशीर्वाद लिया। इसके बाद सभी भक्तों के बीच प्रसाद वितरित कर मंदिर परिसर में पक्तिभक्त बैठाकर भोजन कराया गया। रुद्राभिषेकम धार्मिक अनुष्ठान में एम एन राव,डी विजय कुमार,एम एन मूर्ती, एन भूषण,एन वेंकट राव, एन रमेश,एम रवि , साई अम्मा, वी प्रकाश, ए उषा कुमारी,टी उमा शंकर, एस वी एस मूर्ति, बी बलराम,पी एस आर के शर्मा सहित कई भक्त गण उपस्थित थे।