झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

देश को जोड़ने की आवश्यकता है, भाषा प्रांत, सामाजिक विभेद का जो दौर चला है इसे समाप्त करने की जरूरत है सभी को जोड़ने की आवश्यकता है: गीता कोड़ा

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय में तैयारी समिति का बैठक वरिष्ठ कांग्रेसी नेता खगेन चंद्र महतो की अध्यक्षता में अपराहन 3:00 बजे आयोजित की गई। तैयारी समिति की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में गीता कोड़ा सांसद प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शामिल हुई। तैयारी समिति की बैठक में पदाधिकारी एवं कंग्रेसजनों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि गीता कोड़ा ने आहवान किया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3570 कि मी नौवां दिन कर रहे हैं। हजारों कांग्रेसी यात्रा में सम्मिलित है। उसी के परिपेक्ष में झारखंड राज्य के सभी जिलों में भारत जोड़ो यात्रा प्रत्येक बूथ, प्रत्येक पंचायत एवं प्रखंड के सभी क्षेत्रों में आयोजित करने के लिए उत्साहवर्धन किया गीता कोड़ा ने कहा कि देश को जोड़ने की आवश्यकता है, भाषा प्रांत, सामाजिक विभेद का जो दौर चला है इसे समाप्त करने की जरूरत है सभी को जोड़ने की आवश्यकता है आज देश में महंगाई के कारण हर घर परेशान हो गया है सभी सरकारी उपक्रमों से नौकरियां समाप्त की जा रही है। इस परिस्थिति में देश के नौजवान नौकरी और व्यवसाय से लगातार वंचित हो रहे हैं विषम परिस्थिति वर्तमान केंद्र सरकार के कारण आ गया है।
आज हरेक कांग्रेसी कार्यकर्ता और समाज के बुद्धिजीवी लोगों को भारत जोड़ो यात्रा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की आवश्यकता है। आज भारत को मजबूत नेतृत्व की आवश्यकता है, जो सब को एक साथ लेकर चलने का कार्य करें, आज के बैठक में महत्पूर्ण विचार प्रदान करते हुए कांग्रेस सदस्यों ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के दरम्यान सभी महापुरुषों के ऐतिहासिक स्थल एवं मूर्ति स्थापित स्थानों को जोड़ते हुए प्रारंभ की जाए, सभी मुद्दों पर पर्चा वितरण की जाए, केंद्र सरकार के विफलताओं को यात्रा में उजागर करें, चौक चौराहों पर जानकार वक्ता ही यात्रा के महत्व को रखें, ग्रामीण प्रखण्ड के अध्यक्ष जल्द से जल्द यात्रा का तैयारी को अंतिम रूप प्रदान करें। तैयारी समिति बैठक का संचालन और प्रबंधन कार्य वरीय उपाध्यक्ष संजय सिंह आजाद एवं ब्रजेन्द्र तिवारी वरीय उपाध्यक्ष ने किया।
तैयारी बैठक में मुख्य अतिथि गीता कोड़ा सांसद प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, रियाजुद्दीन खान प्रदेश कोऑडिनेटर अनुशासन, गुरदीप सिंह, रामदरस चौधरी,रामाश्रय प्रसाद पूर्व प्रदेश महामंत्री,गुड्डू गुप्ता, प्रिंस सिंह, सफी अहमद खान, अखिलेश सिंह यादव, सतीश तिर्की, जितेंद्र सिंह, रईस रिजवी छब्बन, राकेश साहू, अफसर इमाम, गीता सिंह, सुशीला पाण्डेय, इंतिखाब वास्ती, शिल्पी चक्रवर्ती, प्रेमी एंथोनी, उषा यादव, सविता राय, सीमा मोहंती, रंजीत सिंह, उषा यादव, प्रभजोत सिंह एनएसयूआई, अपर्णा गुहा, विष्णु कुमार, कृष्णा चंद्र पातर, रमेश बलमूचू, शफी अहमद खान, सविता राय, अशोक पासवान, राज कुमार दास, अखिलेश सिंह यादव, मोहम्मद नौशाद, चरणपाल सिंह, भारत सिंह आशीष ठाकुर, सुल्तान अहमद, चंदन यादव, सुनील कुमार प्रसाद, राहुल गोस्वामी, बबन शुक्ला, मोती खान, नरेश कुमार, मो सगीर, मो मोबीन, प्रभात बारखला, संजय पाल सहित कांग्रेसजन शामिल थे प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक विभाग के रईस रिजवी छब्बन ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा भारत जोड़ो यात्रा को चलाया जाए
मुख्य आतिथि का स्वागत शाॅल प्रदान कर इंतिखाब वास्ती एवं बुके प्रदान कर जिला कांग्रेस ने किया।