झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

चीफ इंजीनियर के रांची-टाटा सहित चौबीस ठिकानों पर ईडी का छापामारी 

चीफ इंजीनियर के रांची-टाटा सहित चौबीस ठिकानों पर ईडी का छापामारी

ग्रामीण विकास विभाग के इंजीनियर इन चीफ वीरेन्द्र राम के झारखंड में रांची और जमशेदपुर के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी चल रही है। इसके साथ ही इनके चौबीस अन्य ठिकानों पर भी एक साथ छापेमारी हो रही है। जिसमें झारखंड समेत अन्य राज्य शामिल हैं। आपको बता दें कि वीरेंद्र राम के खिलाफ में एसीबी भी आय से अधिक संपत्ति मामले की जांच विचाराधीन है। पिछले विधानसभा चुनाव में इनके जमशेदपुर स्थित आवास से लगभग ढाई करोड़ रुपये से भी अधिक रकम बरामद किया गया था।
चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम के यहां दूसरे दिन भी ईडी का छापामारी जारी
ग्रामीण विकास विभाग के चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम के रांची स्थित ठिकाने पर आज दूसरे दिन भी ईडी की छापेमारी चल रही है। यह छापेमारी कल सुबह 6 बजे शुरू हुई थी। सूत्रों के अनुसार ईडी वीरेंद्र राम से लगातार पुछताछ कर रही है। अब तक की जांच में ईडी को 100 करोड़ से अधिक की संपत्ति का पता चला है। इसके साथ ही वीरेंद्र राम के पास से एक पेन ड्राइव मिला है। इस पेन ड्राइव में काफी संख्या में डेटा मौजूद हैं। इस पेन ड्राइव में कई लोगों से पैसे की लेन देन का जिक्र भी है। बताया जाता है कि सरकार कोई भी हो वीरेंद्र राम की ठसक हमेशा वैसी ही रही। कई नेताओं से वीरेंद्र राम के संबंध काफी मधुर रहे हैं।