सरायकेल खरसांवां-आदित्यपुर भाटिया बस्ती स्थित संस्कार प्ले स्कूल का रंगारंग वार्षिकोत्सव हर्षोल्लासपूर्वक सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि उत्क्रमित मध्य विद्यालय हथियाडीह के प्राचार्य गोपाल झा ,जबकि विशिष्ठ अतिथि भारत संस्कार के महासचिव डाक्टर एन सिंह ,संगठन सचिव प्रमोद गुप्ता थे।समारोह की अध्यक्षता भारत संस्कार के अध्यक्ष विनोद वार्ष्णेय ने की ।मुख्य अतिथि गोपाल झा ने समारोह की भूरि भूरि प्रशंसा की ।इस अवसर पर प्राचार्य उर्वशी मेहता के निर्देशन और संचालन में संस्कार से संबंधित नृत्य ,संगीत की प्रस्तुति के अलावा सामाजिक बुराइयों नशा उन्मूलन ,पर्यावरण ,जल संरक्षण ,संबंधित नृत्य ,संगीतमय प्रस्तुति दी। बच्चों की मम्मियों और प्राचार्य समेत शिक्षिकाओं ने नृत्य ,संगीत पेश किया ।अंत में अतिथियों द्वारा बच्चों को पुरस्कार वितरण किया गया।समारोह को सफल बनाने में प्राचार्य उर्वशी मेहता के अलावा शिक्षिका मुनमुन ,कुमकुम ,अंजना सावित्री ,डांस टीचर सुबीर ,योग शिक्षक टिंकू सिंह ,चित्र शिक्षक लखन ने सहयोग किया ।अंत में धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के डायरेक्टर सह भारत संस्कार के उपाध्यक्ष एसडी प्रसाद ने किया।
सम्बंधित समाचार
ग्वाला बस्ती टेल्को जमशेदपुर के विनय कुमार सिंह ने सरयू राय पर मंत्री रहते किये गये भ्रष्टाचार की जाँच करने के लिये एक पीआईएल झारखंड हाईकोर्ट में दायर किया था। कोर्ट ने आज इसकी सुनवाई की मुख्य न्यायाधीश के कोर्ट ने याचिका सुनवाई के लिए स्वीकार नहीं किया, इसे निष्पादित कर दिया। प्रार्थी को इसे उचित फ़ोरम पर उठाने के लिए कहा गया
पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत बाजपेयी एवं रांची महापौर आशा लकड़ा को राष्ट्रीय पदाधिकारी बनाये जाने पर भाजपा जमशेदपुर महानगर ने जताया हर्ष, जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा- वरीय नेताओं के अनुभव एवं सांगठनिक क्षमता का मिलेगा लाभ
भारतीय जन महासभा के संरक्षक गंगा दीन जांगिड़ के द्वारा नई दिल्ली से पुणे पहुंचकर अजिंक्या गोडसे को *वीर सावरकर स्मृति सम्मान* प्रदान कर सम्मानित किया गया