झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

चैती छठ की तैयारी को लेकर विधायक सरयू राय के निर्देश पर विभिन्न छठ घाटों की सफाई जमशेदपुर अक्षेस के द्वारा किया जा रहा है

जमशेदपुर – चैती छठ की तैयारी को लेकर विधायक सरयू राय के निर्देश पर विभिन्न छठ घाटों की सफाई जमशेदपुर अक्षेस के द्वारा किया जा रहा है। श्री राय ने जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी से चैती छठ के मद्देनजर जमशेदपुर के छठ घाटों की सफाई करने तथा मुहल्लों में बने अस्थायी छठ घाटों पर सफाई के साथ ही पानी भरने का इंतजाम करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि आस्था के चैती छठ पर्व पर विभिन्न इलाकों से आ रही सूचनाओं को दृष्टि पथ में रखते हुए यह काम तत्परता से हो ताकि श्रद्धालुओं को सुविधा हो और कठिनाई नहीं हो.
श्री राय ने भारतीय जनतंत्र मोर्चा के समस्त पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कहा है कि चैती छठ की तैयारी को लेकर विभिन्न छठ घाटों का दौरा कर संबंधित सूचनायें जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी तक पहुँचाने के लिए कहा है। उन्होंने भाजमो कार्यकर्ताओं से छठ व्रतियों तक सुविधाएं पहुँचाने के लिये तत्पर एवं सक्रिय रहने के लिए कहा है।
इस संबंध में भाजमो जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, महिला मोर्चा की अध्यक्ष मंजु सिंह, निजी सचिव सुधीर सिंह सहित अन्य पार्टी पदाधिकारियों की बैठक बारीडीह स्थित विधानसभा कार्यालय में सम्पन्न हुआ। बैठक में तय हुआ कि सभी एक समूह बनाकर भ्रमण करेंगे और विभिन्न छठ घाटों की तैयारी का जायजा लेंगे। तय हुआ कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी चैती छठ की तैयारी एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्था में भाजमो की महिला कार्यकर्ताएं बढ़चढ़कर हिस्सा लेंगी। बैठक में वंदना नामता, किरण सिंह, मिस्टु सोना, पिंकी विश्वास, पुतुल सिंह, विजय लक्ष्मी, मिठु सरकार, पूनम, सरिता सहित अन्य कार्यकर्तागण मौजुद थे।