झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने आज भुइयांडीह के ब्रह्माण टोला, बाबुडीह और लालभट्टा में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया

जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने आज भुइयांडीह के ब्रह्माण टोला, बाबुडीह और लालभट्टा में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। विधायक सरयू राय के निर्देश पर ब्रह्माण टोला में जुस्को द्वारा अंडर ग्राउंड नाली का निर्माण किया जा रहा है। नाली का निर्माण हो जाने से ब्रह्माण टोला के निवासियों को बरसात में होने वाले जल जमाव की समस्या से मुक्ति मिलेगी। ब्रह्माण टोला के निवासी वर्षों से जल जमाव की समस्या से झेलने को मजबूर हैं। बरसात में ब्रह्माण टोला जलमग्न हो जाता है। घरों पर पानी प्रवेश घर जाता है जिससे यहाँ के निवासियों को नारकीय जीवन जीने को मजबूर होना पड़ता है। विधायक सरयू राय के पूर्वी से विधायक बनने के बाद उन्होंने जुस्को और जमशेदपुर अक्षेस के साथ ब्रह्माण टोला का भ्रमण कर हर हाल में समस्या का निदान करने की बात कही थी। इस कार्य के हाने से संपूर्ण ब्रह्माण टोला के निवासियों में हर्ष और उत्साह का महौल है। सबने विधायक सरयू राय के प्रति आभार जताया है।
इसके साथ ही विधायक सरयू राय के पहल नगर विकास विभाग द्वारा भुइयांडीह लिट्टी चैक से लालभट्टा तक बड़े नाले का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। नाला का निर्माण के साथ साथ सड़क का कालीकरण कार्य भी किया जाएगा। विदित हो कि विधायक सरयू राय विधायक बनने के बाद से ही लालभट्टा, बाबुडीह, भुइयांडीह में जुस्को पानी के लिए लगातार आवश्यक पहल कर रहे थे जिसके परिणामस्वरूप अप्रैल से उक्त क्षेत्रों के लिए तीन एमएलडी पानी टंकी का निर्माण कार्य प्रारंभ होगा।
भ्रमण के दौरान विधायक श्री राय ने टिमकेन से लालभट्टा होते हुए नदी तक जाने वाले भुइयांडीह बस्ती के पीछे नाला पर पक्का गार्डवाल का निर्माण कराने के लिए टाटा स्टील के पदाधिकारियों से वार्ता किया। उक्त नाला के बगल से जाने वाली सड़क के बगल में स्लैग की डंपिंग होने के कारण सड़क काफी संकीर्ण होते जा रहा है। इसके लिए टाटा स्टील के पदाधिकारियों को आवश्यक कारवाई करने का निर्देश दिया।
भ्रमण के दौरान विधायक सरयू राय के निजी सचिव सुधीर सिंह, भुइयांडीह मंडल के अध्यक्ष विनोद यादव, बिजय सिंह, मोहरा यादव, विजया लक्ष्मी, गोल्डेन पाण्डेय, चंदन सिंह, विनोद तिवारी, मुकेश कुमार, बलवंत सिंह, अनुप तिवारी, सुनील सिंह, मुकेश शुक्ला, रंजीत सिंह सहित कई भाजमो कार्यकर्ता एवं बस्तीवासी उपस्थित थे।