झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

बिहार का बदनाम शहर जहां …

पटना। किसी शहर के एक दो या 10 लोग बदनाम हो सकते हैं पर पूरा का पूरा शहर कैसे बदनाम हो गया। तो आईए आपको बताते हैं। बिहार की अघोषित राजधानी मुजफ्फरपुर का चतर्भुज स्थान इलाका जिस्मफरोशी के धंधे को लेकर पूरे बिहार में बदमनाम है। यहां राज्य का सबसे बड़ा जिस्म का बाजार लगाता है। यहां सभी सेक्स वर्करों को नाचने-गाने की सरकार से मान्यता प्राप्त है। लेकिन नाचने गाने की आड़ में ये लोग देह व्यापार भी करते हैं।

Call Girl
मुजफ्फरपुर के चतर्भुज स्थान का इतिहास सदियों पुराना है। यूं कहें कि यह चतुर्भुज स्थान मुगलकालीन जमाने से ही यहां पर स्थित है। भारत नेपाल सीमा से सटे इस स्थान का नाम वहां स्थित चतुर्भुज मंदिर के नाम पर रखा गया था।

पुराने जमाने में यहां काम करने वाली महिलाओं को शिवदासी भी कहा जाता था। चतुर्भुज स्थान में देह व्यापार कर अपनी जीवन यापन करने वाली ऐसी हजारों महिलाएं हैं। जिनकी कमाई 10 रुपय से लेकर 1 हजार तक रोजाना होती है। यहां बसे परिवारों का पारंपरिक पेशा देह व्यापार ही है।

घर के बार लगा होता है बोर्ड मोहल्ले के अधिकांश घर के बाहर बड़े-बड़े अक्षरों में टांगा एक बोर्ड लगा रहता है, जिसमें यह लिखा होता है कि यहां लड़कियों को नाचने गाने की शिक्षा दी जाती है। साथ ही देह व्यापार करने वाली 13 से लेकर 33 वर्ष तक की लड़कियां उपलब्ध हैं।