झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

भारत बंद को ऐतिहासिक सफलता मिली, किसानों का ताकत दिखा: सुधीर कुमार पप्पू

भारत बंद को ऐतिहासिक सफलता मिली, किसानों का ताकत दिखा: सुधीर कुमार पप्पू

जमशेदपुर। भारत बंद को ऐतिहासिक सफलता मिली है देश में किसानों की ताकत का पता चला। भारत बंद को सफल बनाने के लिए सभी विपक्षी दलों ने समर्थन दिया और सड़क पर उतर कर दुकानें और वाहन बंद करवाएं। जमशेदपुर में भी व्यापक स्तर पर बंद देखा गया। इसके लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस पार्टी, राजद, किसान संगठन, वाम दल के नेता और कार्यकर्ता सुबह-सुबह सड़क पर उतर कर बन्द को सफल बनाया। अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने एक बयान जारी कर उक्त बातें कही है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार किसान विरोधी है और इसका विरोध तब तक जारी रहेगा जब तक तीनो कृषि कानून वापस नहीँ हो जाता है। यूपी विधानसभा चुनाव में भी किसान अपनी ताकत दिखाएंगे और भाजपा को सत्ता से बाहर कर देंगे।