भाजपा ने मनाया कैलाशपति मिश्र की जयंती कार्यकर्ताओं ने बताया पार्टी का भीष्म पितामह
जमशेदपुर। भाजपा के भीष्म पितामह संस्थापक सदस्य एवं विभिन्न प्रदेशों के राज्यपाल रहे स्व. कैलाशपति मिश्र की जयंती मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय में मनाई गई। साकची स्थित जिला कार्यालय में महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्व. मिश्र की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस दौरान वक्ताओं ने कैलाशपति मिश्र के कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष गुँजन यादव ने भारतीय राजनीति में उनके योगदान को अतुलनीय बताया। उन्होंने कहा कि उनकी संगठनात्मक क्षमता के बल पर ही भाजपा गांव-गांव और जन-जन तक पहुंच सकी। उन्होंने पंडित कैलाशपति मिश्र की सांगठनिक कार्यकुशलता का जिक्र करते हुए कहा कि स्वर्गीय मिश्र के त्याग व तपस्या के बल पर ही झारखंड में भाजपा वट वृक्ष के रूप में समृद्ध होकर जनसेवा के कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनसंघ के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी में उनका योगदान अविस्मरणीय है। जब 1980 में भारतीय जनता पार्टी बनी तो वे प्रथम प्रदेश अध्यक्ष बने और लंबे समय तक पार्टी को नेतृत्व प्रदान किये। उनका सम्पूर्ण जीवन भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेंगे।
वहीं, भाजपा प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा ने कहा कि एक कुशल संगठनकर्ता एवं आदर्श राजनीतिज्ञ के रूप में उनका योगदान अविस्मरणीय है। अभाव में पार्टी को बुलंदियों तक पहुंचाने की उनकी करिश्माई क्षमता एवं नेतृत्व से सभी कार्यकर्ताओं को हमेशा सीख मिलेगी। उनके कुशल नेतृत्व में भाजपा देश एवं प्रदेश में एक बड़ी पार्टी बनकर सेवा कार्यों में जुटी है। वे हमेशा गरीबों के विकास और अंत्योदय का सपना देखा करते थे। उनके बताये मार्गों पर चलने और उनके अंत्योदय के सपने को साकार करने को भाजपा कार्यकर्ता संकल्पित हैं।
इस दौरान श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष कल्याणी शरण, पूर्व जिलाध्यक्ष अभय सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, रामबाबू तिवारी, जिला पदाधिकारी सुधांशु ओझा, बबुआ सिंह, राकेश सिंह, नीलू मछुआ, मंजीत सिंह, राजीव सिंह, बोलटू सरकार, प्रेम झा समेत मंडल अध्यक्ष बिनोद सिंह, हेमंत सिंह, बिनोद राय, सुरेश शर्मा, संजय सिंह, मोर्चा अध्यक्ष अमित अग्रवाल, धर्मेंद्र प्रसाद, अजीत कालिंदी एवं दिलीप पासवान, गणेश मुंडा, संजय रजक समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
सम्बंधित समाचार
सरायकेला खरसावां जिला कांग्रेस कमेटी ने शहीद निर्मल महतो के शाहादत दिवस पर उलियान कदमा समाधि स्थल पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित किया
फैशन व मॉडलिंग प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने दिखाई अपनी प्रतिभा, 19 को प्रतियोगिता का होगा फाइनल विजेता प्रतिभागी को गोआ में होने वाले इंडिया चार्मिंग फेस में हिस्सा लेने को मिलेगा मौका
भोजपुरी फिल्म ” दुल्हानियां दौलत वाली ” का हुआ ऑडिशन 21 अगस्त से फिल्म की शूटिंग होगी शुरू लीड रोल में शहर के राहुल सिंह राजपूत निभायेंगे भूमिका