झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

भोजपुरी फिल्म ” दुल्हानियां दौलत वाली ” का हुआ ऑडिशन 21 अगस्त से फिल्म की शूटिंग होगी शुरू लीड रोल में शहर के राहुल सिंह राजपूत निभायेंगे भूमिका

भोजपुरी फिल्म ” दुल्हानियां दौलत वाली ” का हुआ ऑडिशन 21 अगस्त से फिल्म की शूटिंग होगी शुरू लीड रोल में शहर के राहुल सिंह राजपूत निभायेंगे भूमिका

जमशेदपुर: अब लौहनगरी के लगातार फिल्मों व वीडियो एलबम की शूटिंग चल रही है। इससे यहाँ के कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने में मौका मिल रहा है। इस क्रम में बहुत जल्द ही मां दुर्गा फिल्म प्रोडक्शन द्वारा
भोजपुरी फिल्म ” दुल्हानियां दौलत वाली की शूटिंग शुरू होने वाली है। जिसे लेकर रविवार को सिदगोडा स्थित शिव सिंह बगान में कलाकारों का ऑडिशन लिया गया। इस अवसर पर फिल्म के लीड एक्टर राहुल सिंह राजपूत उपस्थित थे। इस अवसर पर शहर भर के कलाकारों ने अपना ऑडिशन दिया। चयनित कलाकारों को आगामी शूट होने वाली फिल्म में काम करने का मौका मिलेगा
लगभग एक दर्जन से ज्यादा कलाकारों का आगामी फिल्म के लिए चयन किया गया है। कलाकारों का ऑडिशन ” आरएस इंटरटेनमेंट फिल्मी” द्वारा लिया गया।
दुल्हानियां दौलत वाली फिल्म में ये कलाकार करेंगे काम
अभिनेता राहुल सिंह राजपूत ने बताया कि अबतक वह चार भोजपुरी फिल्म में लीड एक्टर के रूप में काम कर चुका हूँ। यह पांचवा भोजपुरी फिल्म है, जिसका शूटिंग 21 अगस्त से शुरू होगा। उन्होंने बताया कि इस फिल्म का निर्माता शहर के ही प्रमोद कुमार सिंह है। वहीं निर्देशन रवि सिन्हा का है। उन्होंने अबतक दिनेश लाल यादव, खेसारी और पवन सिंह जैसे भोजपुरी के बड़े कलाकारों को फिल्मों में निर्देशन दे चुके है। उन्होंने बताया कि इस फिल्म में लीड एक्ट्रेस मनी भटाचार्य है। इसके अलावे अयाज खान, श्वेता सिंह, अनूप अरोड़ा, माया यादव, सीपी भट्ट, राहुल श्रीवास्तव आदि कलाकार है। उन्होंने कहा कि 80 प्रतिशत कलाकार झारखंड के है, वहीं 20 प्रतिशत मुंबई के कलाकार है।

-झारखण्ड के कलाकारों को मिलेगा नया पंख

अभिनेता राहुल सिंह राजपूत ने बताया कि उन्हें जमशेदपुर और झारखंड से बहुत प्यार है। यहाँ फिल्म निर्माण की बहुत संभावना है। यहाँ के कलाकारों में बहुत ऊर्जा है काम करने के लिए। आगे उन्होंने बताया कि उतर प्रदेश सरकार की तरह झारखंड सरकार भी आर्थिक सहयोग करती तो यहाँ बहुत जल्द फिल्म सिटी बन जाता। कलाकारों को बाहर नहीं जाना पड़ता। उन्होंने कहा कि वे झारखंड के कलाकारों को आगे मंच देने के लिए लगातार काम कर रहे है।