झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

भाजपा महामंत्री राकेश सिंह ने भाजमो जिलाध्यक्ष पर साधा निशाना कहा देश के जवानों के घर पर कब्जा करने वाले पढ़ा रहे नैतिकता का पाठ

भाजपा महामंत्री राकेश सिंह ने भाजमो जिलाध्यक्ष पर साधा निशाना कहा देश के जवानों के घर पर कब्जा करने वाले पढ़ा रहे नैतिकता का पाठ

जमशेदपुर। भाजमो जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को शिकायत करने संबंधी बात कहने पर भाजपा जिला महामंत्री राकेश सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। सोमवार को जारी प्रेस-विज्ञप्ति में राकेश सिंह ने कहा कि जिस व्यक्ति ने अपने राजनीतिक जीवन में भाजपा मे रहते हुए पार्टी से सिर्फ विश्वासघात करना अपना परम् धर्म समझा हो वैसे व्यक्ति आज भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं को नैतिकता का पाठ पढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। कहा कि सुबोध श्रीवास्तव ने देश की सीमा सुरक्षा में लगे भारतीय सेना के जवान के घर पर अवैध रूप से कब्जा किया हुआ है। एक जवान के साथ ऐसा करने वाले लोगों के मुख से नैतिकता और संस्कार की बातें शोभा नहीं देती है। जब वे देश के सैनिक के साथ ऐसा कर सकते हैं तो आमजन के कितने हितैषी होंगे, इसका आकलन आसानी से किया जा सकता है। श्री सिंह ने कहा कि ऐसे लोग जिनके भी साथ रहे उन्हें धोखा देने काम किये, भाजपा के पुर्व के कई ऐसे नेता हैं जिन्हें सुबोध श्रीवास्तव ने समय आने पर विश्वासघात और धोखा देने के अलावे कुछ नहीं दिया है।

श्री सिंह ने कहा सुबोध श्रीवास्तव ऐसे तथाकथित पार्टी के जिला अध्यक्ष हैं, जिसके मुखिया ही समाज में भय और गुंडागर्दी करने वाले लोगों के संरक्षक है। इसका नमुना शहर के लोग कई बार देख चुके है, उन्हें पहले अपने पार्टी के मुखिया को पत्र लिख कर उन्हें समाज के ऐसे तत्वों से दुर रहने की हिदायत देनी चाहिए।