झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने रजक समाज के प्रबुद्धजनों से की मुलाकात, बाबा साहेब एवं संत गाडगे की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने रजक समाज के प्रबुद्धजनों से की मुलाकात, बाबा साहेब एवं संत गाडगे की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री संजय निर्मल, भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अमर कुमार बाउरी, भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री जीतू चरण राम ने आज संत गाडगे भवन में संत गाडगे एवं बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के चित्र एवं प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान वहां उपस्थित अनुसूचित जाति के रजक समाज के प्रबुद्ध जनों से मुलाकात भी की।
इस मौके पर प्रबुद्धजनों ने राज्य सरकार के अनुसूचित जाति समाज के प्रति उदासीन रवैया के बारे में अतिथियों को अवगत करवाया एवं अपनी समस्याओं को उनके समझ रखा। 
इस दौरान भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री संजय निर्मल ने उन्हें आश्वस्त करते हुए कहा कि अधिकार मांगने से नहीं मिलता, उसके लिए लंबी लड़ाई लड़नी पड़ती है। झारखंड प्रदेश के पदाधिकारी, केंद्रीय पदाधिकारी रजक समाज के हक अधिकार के लिए सदैव तत्पर है और उनके लिए सड़क से लेकर सदन तक हर लड़ाई लड़ने को तैयार है। 
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री जीतू चरण राम, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के झारखंड प्रदेश महामंत्री रंजय भारती, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष विमल बैठा, रजक समाज के अध्यक्ष महेश रजक, रजक समाज के संजय रजक, शिव कुमार रजक, गोपाल प्रसाद शंभू कुमार एवं अन्य कई लोग उपस्थित थे।