झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

भाजमो महिला मोर्चा की बैठक बारीडीह विधानसभा कार्यालय में आयोजित हुई

भाजमो महिला मोर्चा की बैठक बारीडीह विधानसभा कार्यालय में आयोजित हुई. संगठन विस्तार एवं महिला सशक्तिकरण पर चर्चा की गई.

जमशेदपुर – भाजमो महिला मोर्चा की बैठक आज बारीडीह स्थित विधानसभा कार्यालय में जिलाध्यक्ष मंजु सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजमो जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव एवं जिला उपाध्यक्ष चंद्रशेखर राव उपस्थित हुए. बैठक में जमशेदपुर महानगर अंतर्गत विभिन्न मंडलों में महिला मोर्चा के संगठन विस्तार एवं महिलाओं से जुड़ी समस्याओं के निराकरण तथा महिला सशक्तिकरण पर विचार विमर्श किया गया. सुबोध श्रीवास्तव ने कहा की भाजमो की महिला इकाई की शक्ती पुरे जिले में एक मिसाल बन कर उभरी है और इसी गति से आगे बढ़ते हुए संगठन विस्तार कर सभी क्षेत्रों में महिलाओ की समस्याओं को दुर करने का कार्य करना है.

बैठक में मुख्य रूप से महिला मोर्चा की काकोली मुखर्जी, रंजीता राय, आरती मुखी, पिंकी विश्वास, सुनीता सिंह, रेखा देवी, सुनिता सिंह, दी मणी, शारदा शर्मा, गीता कुंडू, सिम्मी कश्यप, अंजना भट्टाचारजी, बिना कुमार, पुनम सिंह, किरण देवी, शांती देवी, सुनीता देवी सहित अन्य कई लोग उपस्थित थीं