झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

एसके तोमर हैमर थ्रो में स्वर्ण पदक और डिस्कस थ्रो में रजत पदक

एसके तोमर हैमर थ्रो में स्वर्ण पदक और डिस्कस थ्रो में रजत पदक

पश्चिम बंगाल के कोलकाता शहर में स्थित साल्ट लेक के विवेकानंद और स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के स्टेडियम में मास्टर एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं मास्टर एथलेटिक एसोसिएशन ऑफ वेस्ट बंगाल के संयुक्त तत्वाधान में पांच दिवसीय 43 वें नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 के आज चौथे दिन प्रतियोगिता के समापन तक मास्टर एथलेटिक एसोसिएशन ऑफ झारखंड की एथलेटिक्स टीम ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए अब तक तीन स्वर्ण, बारह रजत और ग्यारह कांस्य पदक कुल मिलाकर 26 पदक जितने में कामयाब हुए हैं ।
आज के परिणाम:
अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन को दोहराते हुए अंतरराष्ट्रीय मास्टर एथलीट सह सचिव मास्टर एथलेटिक एसोसिएशन ऑफ झारखंड एसके तोमर 50 प्लस आयु वर्ग में भाग लेते हुए  अपने व्यक्तिगत स्पर्धा हैमर थ्रो में स्वर्ण पदक और डिस्कस थ्रो में कांस्य पदक जीता ।
प्रवीण चंद्र मिश्रा 45 प्लस आयु वर्ग में हैमर थ्रो की स्पर्धा में रजत पदक जीता।
सुरेश कुमार 45 प्लस आयु वर्ग में डिस्कस थ्रो में रजत पदक जीता।
अंतरराष्ट्रीय एथलीट अवतार सिंह ने 70 प्लस आयु वर्ग के जैवलिन थ्रो में रजत पदक जीता
झारखंड की पुरुष वर्ग के रिले टीम ने 4 गुने 400 मीटर रिले दौड़ के 30 प्लस आयु वर्ग में कांस्य पदक जीता।
महिला वर्ग में फरहत नाज ने 30 प्लस आयु वर्ग के जैवलिन थ्रो में कांस्य पदक जीता।
खुशी के इस मौके पर मास्टर एथलेटिक एसोसिएशन ऑफ झारखंड के पदाधिकारियों ने टीम के प्रदर्शन पर संतोष जाहिर करते हुए सभी विजयी खिलाड़ियों को शुभकामना दिया है। कल इस चैंपियनशिप का अंतिम दिन है टीम को और भी कई पदक मिलने की संभावनाएं प्रबल है। उक्त जानकारी एस के शर्मा प्रेस प्रवक्ता सह टीम प्रबंधक मास्टर एथलेटिक एसोसिएशन ऑफ झारखंड ने दी है  सुरेंद्र कुमार 45 प्लस आयु वर्ग के डिस्कस थ्रो में रजत पदक  प्रवीण चंद्र मिश्रा 45 प्लस आयु वर्ग हैमर थ्रो में रजत पदक जीता अवतार सिंह 70 प्लस आयु वर्ग में जैवलिन थ्रो की स्पर्धा में रजत पदक जीता महिला वर्ग के 30 प्लस आयु वर्ग में फरहत नाज ने जैवलिन थ्रो में कांस्य पदक जीता 35 प्लस आयु वर्ग के 4 गुणा 400 मीटर रिले दौड़ में विशाल , दीपक, गोविंद और बामिया सिंकु की टीम ने पुणे कांस्य पदक जीता एसके तोमर हैमर थ्रो में स्वर्ण पदक और डिस्कस थ्रो में रजत पदक सुरेंद्र कुमार 45 प्लस आयु वर्ग के डिस्कस थ्रो में रजत पदक जीता