झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

बंदी उरांव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कोल्हान प्रमंडल के प्रवक्ता राकेश तिवारी ने छोटानागपुर संथाल परगना के पूर्व अध्यक्ष एवं एकीकृत बिहार के मंत्री बंदी उरांव के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपना राज्य में मार्गदर्शक खो दिया है उनके निधन से पार्टी को क्षति हुई है पार्टी के नेता हमेशा उनके अनुभवों को साझा करके उसका लाभ उठाते थे उन्होंने कहा कि कोल्हान के समस्त कांग्रेसजन ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना करते है एवं शोक संतप्त परिवार के प्रति सहानुभूति प्रकट करते है उनकी मौत पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति हुई है