झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

अर्जुन मुंडा ने घोड़ाबांधा आवास पर किया पूजा एवं हवन

अर्जुन मुंडा ने घोड़ाबांधा आवास पर किया पूजा एवं हवन

जमशेदपुर- केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा धर्मपत्नी मीरा मुंडा सहित सपरिवार आदिशक्ति की उपासना के पावन पर्व चैत्र नवरात्र पर अपने जमशेदपुर घोड़ाबांधा आवास पर पूजा एवं हवन किया। उन्होंने पूजा के बाद महावीर पताका को अपने आवास पर लगाया केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रभु श्रीराम से देशवासियों के सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की प्रार्थना की। इस शुभ अवसर पर अमरप्रीत सिंह काले, कृष्ण शर्मा काली, फ़णी महतो, मनोज कावंटिया, राजकुमार श्रीवास्तव, अनिल सिंह, गणेश सोलंकी आदि अन्य कई लोग उपस्थित थे।