झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

लायंस क्लब भारत ने सड़क किनारे रहने वाले जरूरतमंद लोगों के बीच बांटा नया कपड़ा

लायंस क्लब भारत ने सड़क किनारे रहने वाले जरूरतमंद लोगों के बीच बांटा नया कपड़ा

जमशेदपुर – लायंस क्लब ऑफ़ जमशेदपुर भारत के अध्यक्ष भरत सिंह के निर्देशानुसार क्लब के सदस्यों द्वारा बर्मामाइंस स्थित चुना भट्टा बस्ती के सड़क किनारे रहने वाले जरूरतमंद लोगों के बीच नया कपड़ा का वितरण किया गया। जिसकी जानकारी देते हुए लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर भारत की उपाध्यक्ष अंजुला सिंह ने बताया कि जरूरतमंदों की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य का काम है किसी भी व्यक्ति की बुनियादी आवश्यकता रोटी, कपड़ा और मकान होता है इसलिए आज हम लोगों ने इन जरूरतमंद लोगों के बीच 200 से अधिक कपड़ों का वितरण किया है जिसमें लायन राजीव कुमार ने अपनी अहम भूमिका निभाई सड़क किनारे रहने वाले ये लोग नए कपड़े पाकर बहुत ही खुश हुए और हमारे क्लब के सदस्यों को धन्यवाद दिया इस दौरान हमारे क्लब के लायन विक्की श्रीवास्तव, लायन राजीव कुमार, विकास झा, विजय सोनी, आकाश कुमार, अमित कुमार, नीरज, राजा राव आदि अन्य कई लोग उपस्थित थे