झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

अंत्योदय और राष्ट्रसेवा को कटिबद्ध है भाजपा :दिनेश कुमार

अंत्योदय और राष्ट्रसेवा को कटिबद्ध है भाजपा :दिनेश कुमार

भारतीय जनता पार्टी के 41 वें स्थापना दिवस के मौके पर जमशेदपुर महानगर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने अपने आवासीय कार्यालय में ध्वजारोहण किया। मौके पर पार्टी के आला नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी अपने आवास और कार्यालयों पर पार्टी का ध्वजारोहण करते हुए स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने जनसंघ काल से अबतक के भाजपा के संघर्ष और उपलब्धियों का स्मरण किया। उन्होंने पार्टी के संस्थापक पितृपुरुषों के कृतित्वों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। कहा कि भारतीय जनता पार्टी अंत्योदय के सिद्धांतों और राष्ट्रसेवा के लक्ष्य पर कटिबद्ध प्रयास करती है। भाजपा का उद्देश्य शासन नहीं बल्कि जनसेवा है। उन्होंने विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी भाजपा से जुड़े कार्यकर्ताओं और उत्साही समर्थकों को भी शुभकामनाएं प्रेषित किया है।