झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

अंतरराष्ट्रीय मैथिली परिषद सरायकेला-खरसावां के द्वारा सामुदायिक भवन श्रीराम मंदिर, रोड न0 13-14 आदित्यपुर-2 में मैथिली कवि सम्मेलन आयोजित किया गया

अंतरराष्ट्रीय मैथिली परिषद सरायकेला-खरसावां के द्वारा सामुदायिक भवन श्रीराम मंदिर, रोड न0 13-14 आदित्यपुर-2 में मैथिली कवि सम्मेलन आयोजित किया गया
दो सत्रों के कार्यक्रम में पहला सत्र कार्यक्रम के उदघाटन का रहा जिसमें मुख्य अतिथि समाजसेवी विजय शंकर मिश्र एवं अन्य अतिथियों के द्वारा सम्मिलित रूप से दीप प्रज्वलित किया गया अतिथि डॉ अशोक अविचल प्राचार्य एल बी एस एम महाविद्यालय, डॉ रविन्द्र चौधरी प्राचार्य घाटशिला कॉलेज घाटशिला थे।
स्वागत भाषण महासचिव गोपाल चन्द्र झा तथा अध्यक्षीय उदबोधन अध्यक्ष हंसराज जैन किया। संचालन राजीव रंजन एवं धन्यवाद ज्ञापन तरुण कुमार मिश्र ने दिया।
प्रथम सत्र में ही मिथिला मैथिली की सेवा के साथ समाज में हमेशा अपना कर्मठ योगदान देने हेतु शंकर कुमार पाठक रजनीश झा, प्रभात रंजन चौधरी, सुरेश धारी, सुरेश कुमार झा एवं तारा कांत झा को सम्मानित किया गया।
द्वितीय सत्र कवि सम्मेलन में शहर के ख्याति प्राप्त कवियों ने डॉ अशोक अविचल पूर्व समन्वयक साहित्य अकादमी नई दिल्ली की अध्यक्षता में अपने मूल रचना का पाठ किया जिसमें श्यामल सुमन, अशोक पाठक स्नेही, शिव कुमार झा टिल्लू, विवेका नंद झा, नूतन झा, रूपम झा एवं ममता कर्ण ने अपने कविता से श्रोताओं को कविता के विभिन्न रसों से सराबोर किया। कवि सम्मेलन का संचालन गोपाल चन्द्र झा ने किया।
इस अवसर पर जमशेदपुर के विभिन्न मैथिल संस्थाओं के अध्यक्ष, महासचिव सहित उनके कार्यकारिणी सदस्य गण के साथ भारी संख्या में श्रोता उपस्थित थे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के कार्यकरिणी पदाधिकारी तरुण मिश्र, अजय झा, विजय झा,पुष्कर सुमन, सुभाष झा, मुकेश झा का योगदान सराहनीय रहा।