झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

जमशेदपुर में पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का शानदार स्वागत होंगा: राजेश शुक्ल

जमशेदपुर में पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का शानदार स्वागत होंगा: राजेश शुक्ल

जमशेदपुर- प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्य के वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने कहा है कि झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री रहे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के कल जमशेदपुर आगमन पर उनका भव्य स्वागत होंगा तथा जमशेदपुर में उनकी संकल्प यात्रा को आम लोंगो का भारी समर्थन प्राप्त होंगा। 10 अक्टूबर को उनकी सभा ऐतिहासिक होंगी।

श्री शुक्ल ने कहा है कि श्री मरांडी की संकल्प यात्रा को राज्य के हर विधानसभा क्षेत्र में आशातीत और ऐतिहासिक सफलता मिली है और जमशेदपुर महानगर और पूर्वी सिंहभूम के सभी विधान सभा क्षेत्रों में श्री मरांडी का भव्य अभिनंदन और ऐतिहासिक सभा होंगी। जिस प्रकार पूरे राज्य में जनता का भारी समर्थन और उत्साह श्री मरांडी की संकल्प यात्रा 23 को मिल रहा है वह बेजोड़ और बेमिशाल है। झारखंड की जनता का भारी समर्थन राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में भाजपा को मिल रहा है और लोकसभा चुनाव में राज्य की सभी 14 लोकसभा सीट एन डी ए की झोली में होंगा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों को झारखंड से भी मजबूती मिलेगी और प्रधानमंत्री श्री मोदी तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बनेंगें और भारत विश्व गुरु के रूप में स्थापित होगा
श्री शुक्ल ने अधिवक्ताओं और बुद्धिजीवियों से अधिक से अधिक संख्या में 10 अक्टूबर मंगलवार को संध्या 4 बजे बुद्ध मंदिर मैदान साकची में पहुंचकर श्री मरांडी की सभा में उपस्थित होकर ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने की अपील की है। आज श्री शुक्ल ने बिस्टुपुर बाजार में और जमशेदपुर के अधिवक्ताओं के बीच सभा मे आने का निमंत्रण दिया।श्री शुक्ल के साथ जिला भाजपा विधि विभाग के संयोजक विजय शंकर पाठक और अन्य अधिवक्ता भी थे।