झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

गांधी शास्त्री जयंती के पावन अवसर पर झारखंड चेतना मंच के द्वारा अंत्योदय आश्रम में गांधी जयंती का आयोजन चेतना मंच के अध्यक्ष सुरेश धारी के नेतृत्व में किया गया

सरायकेला खरसावां – आज गांधी शास्त्री जयंती के पावन अवसर पर झारखंड चेतना मंच के द्वारा अंत्योदय आश्रम में गांधी जयंती का आयोजन चेतना मंच के अध्यक्ष सुरेश धारी के नेतृत्व में किया गया इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्रशासनिक पदाधिकारी लाल मोहन महतो विशिष्ट अतिथि के रूप में कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अजय सिंह उपस्थित रहे
चेतना मंच के द्वारा गांधी आश्रम में कुष्ठ रोगियों के बीच फल बिस्कुट केला इत्यादि का वितरण किया गया एवं गांधी के प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने उपस्थित समूह को स्वच्छता का संकल्प दिलवाया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अजय सिंह ने कहा कि आज के समय में गांधी के विचारों की प्रासंगिकता आमजन मानस के लिए उत्प्रेरक का कार्य कर रहा है!
इस मौके पर मुख्य रूप से कांग्रेस के कार्यकारी जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार, समाज विज्ञानी रविंद्र नाथ चौबे जनकल्याण मोर्चा के अध्यक्ष ओम प्रकाश ,महिला नेत्री शारदा देवी ,समरेंद्र नाथ तिवारी, नगर अध्यक्ष राहुल यादव सतीश शर्मा, सरोज कुमार, गोपाल झा अनिल पांडे नीलू सिंह पूर्व पार्षद धनंजय गुप्ता लक्ष्मण प्रसाद संतोष चौबे कुणाल राय संदीप गोप रमाशंकर पांडे डॉक्टर मदीना सुबोध शरण आदि उपस्थित रहे