झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

अब मुर्दे ही बोले

अब मुर्दे ही बोले
*************
साधो! बिनु बारिश के ओले।
चुप हैं जिन्दा लोग घरों में, अब मुर्दे ही बोले।।
साधो! बिनु —–

घोषित किया फकीर स्वयं को, बने लोग अनुगामी।
लेकिन निज – कर्मों से कर दी, संतों की बदनामी।
देश अपन बेहाल दिखे अब, इधर उधर सब डोले।।
साधो! बिनु —–

धर्म परायण इस माटी पर, लोग हैं सीधे-सादे।
लालच में जिसको भरमाया, करके झूठे वादे।
अब सबने सच को जाना और असली नकली चोले।।
साधो! बिनु —–

नहीं विरोधी सुमन किसी का, केवल प्रेम पुजारी।
राह दिखाने की कोशिश है, जो समाज हितकारी।
कलम वही जो समय समय पर, सबकी ऑंखें खोले।।
साधो! बिनु —–

श्यामल सुमन