झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

आदित्यपुर विकास समिति जरूरतमंदों में बाटेंगे 2000 कंबल – पुरेंद्र नारायण

सामाजिक संस्था आदित्यपुर विकास समिति सरायकेला- खरसावां आदित्यपुर नगर निगम अंतर्गत सभी वार्डों में ठंड के मौसम में जरूरतमंदों तथा – गरीबी रेखा से नीचे गुजर बसर करने वाले बेसहारा, वृद्ध, विधवा, नि:शक्त इत्यादि के बीच आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में 2,000 कंबल का वितरण करेगी
आज आदित्यपुर नगर निगम अंतर्गत वार्ड नंबर 6 में स्थानीय सम्मानित वार्ड पार्षद ममता बेज की गौरवमय उपस्थिति में आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने जरूरतमंदों के बीच 110 कंबल का वितरण किया
कार्यक्रम से पूर्व वार्ड- 6 की जनता की ओर से पार्षद ममता बेज ने बुके देकर आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह का स्वागत किया
पुरेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि कंबल वितरण की शुरुआत गम्हरिया स्थित वार्ड नंबर- 5 से 28 नवंबर को प्रारंभ की गई थीl उन्होंने बताया कि 30 दिसंबर तक सभी वार्डों में कंबल वितरित किए जाने का कार्यक्रम प्रस्तावित हैl सभी वार्ड में आयोजित कार्यक्रमों में संबंधित क्षेत्र के सम्मानित वार्ड पार्षदों को भी आमंत्रित किया जाएगा
उन्होंने बताया कि कंबल वितरण 3 चरणों में किया जाएगा प्रथम चरण में गम्हरिया स्थित वार्ड संख्या- 1 से 8 तक, द्वितीय चरण में वार्ड संख्या- 9 से 22 तक एवं तृतीय चरण में वार्ड संख्या- 23 से 35 के बीच कंबल वितरण किया जाएगा
कंबल वितरण के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क, हैंड सैनिटाइजेसन सहित सरकार के सभी दिशानिर्देशों का अक्षरश: अनुपालन किया गया
कंबल वितरण कार्यक्रम में पुरेंद्र नारायण सिंह के अलावे पार्षद ममता बेज, पार्षद सिद्धनाथ यादव, अनिरुद्ध बेज, पंकज शांडिल, सीदम दास, अजीत दास, समाजसेवी निशा सिंह, प्रमोद गुप्ता उपस्थित थेl