राज्य में बारिश ने बढ़ाई ठंड, नौ फरवरी तक रहेगा शीतलहर का प्रकोप
झारखंड में बारिश होने के बाद ठंड और बढ़ गई है. मौसम विभाग ने बताया कि नौ फरवरी तक मौसम शुष्क रहेगा. इसकी वजह से शीतलहर का प्रकोप देखने को मिलेगा.
रांची: झारखंड वासियों को अभी भी कुछ दिनों तक वसंत ऋतु के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा. मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि नौ फरवरी तक झारखंड में मौसम शुष्क रहेगा. इस वजह से लोगों को ज्यादा ठंड का अहसास होगा.
मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए कहा कि मेघ गर्जन और हल्की बारिश रहेगी साथ ही साथ राज्य के विभिन्न जिलों में शीतलहर भी देखा जाएगा. उन्होंने बताया कि आठ फरवरी को झारखंड के पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, साहिबगंज और पाकुड़ में शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी.
तो वहीं नौ फरवरी को भी झारखंड के मध्य इलाकों में जैसे कोडरमा, हजारीबाग, बोकारो, खूंटी, रामगढ़ जैसे इलाकों में भी शीतलहर का प्रकोप देखा जाएगा. साथ ही साथ लोगों में ठंड का प्रकोप भी बढ़ेगा.
सम्बंधित समाचार
स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के अश्लीलता वाले वीडियो में भाजपा नेता विकास सिंह को साइबर थाने ने थमाया नोटिस
जमशेदपुर जिला बार संघ के सम्मानित अधिवक्ताओं के साथ लॉयर्स डिफेंस के सदस्य परमजीत कुमार श्रीवास्तव ने और अधिवक्ता अक्षय कुमार झा ने संयुक्त रूप से एक बैठक बुलाई
जमशेदपुर विमेंस यूनिवर्सिटी के कुलपति अंजिला गुप्ता को जिला एनएसयुआई कार्यकारी अध्यक्ष के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा