झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

राज्य में बारिश ने बढ़ाई ठंड, नौ फरवरी तक रहेगा शीतलहर का प्रकोप

राज्य में बारिश ने बढ़ाई ठंड, नौ फरवरी तक रहेगा शीतलहर का प्रकोप

झारखंड में बारिश होने के बाद ठंड और बढ़ गई है. मौसम विभाग ने बताया कि नौ फरवरी तक मौसम शुष्क रहेगा. इसकी वजह से शीतलहर का प्रकोप देखने को मिलेगा.

रांची: झारखंड वासियों को अभी भी कुछ दिनों तक वसंत ऋतु के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा. मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि नौ फरवरी तक झारखंड में मौसम शुष्क रहेगा. इस वजह से लोगों को ज्यादा ठंड का अहसास होगा.
मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए कहा कि मेघ गर्जन और हल्की बारिश रहेगी साथ ही साथ राज्य के विभिन्न जिलों में शीतलहर भी देखा जाएगा. उन्होंने बताया कि आठ फरवरी को झारखंड के पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, साहिबगंज और पाकुड़ में शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी.
तो वहीं नौ फरवरी को भी झारखंड के मध्य इलाकों में जैसे कोडरमा, हजारीबाग, बोकारो, खूंटी, रामगढ़ जैसे इलाकों में भी शीतलहर का प्रकोप देखा जाएगा. साथ ही साथ लोगों में ठंड का प्रकोप भी बढ़ेगा.