नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में अलबर्ट एक्का चौक से झारखंड में स्वच्छ भारत कार्यक्रम का शुभारंभ
*रांची। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेलमंत्री अनुराग ठाकुर के नेतृत्व में देशवासियों में स्वच्छता के प्रति जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से “स्वच्छ भारत” कार्यक्रम का आयोजन 01 से 31 अक्टूबर 2021 तक पूरे भारत में किया जायेगा। एक अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से इस कार्यक्रम की शुरुआत मंत्री अनुराग ठाकुर ने की। इस कार्यक्रम के तहत भारत के 744 जिलों के 2.5 लाख गांवों को जोड़कर वहां के युवाओं के जरिए इसे जन अभियान का स्वरूप दिया जाएगा। झारखण्ड में इस कार्यक्रम के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी नेहरू युवा केन्द्र संगठन को दी गयी है।
इसी क्रम में नेहरू युवा केन्द्र संगठन, रांची द्वारा एक अक्टूबर को प्रातः 07:00 बजे अलबर्ट एक्का चौक पर “स्वच्छ भारत” कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर रांची लोकसभा क्षेत्र के सांसद संजय सेठ, एवं सदर विधायक रांची सीपी सिंह, पत्र सूचना कार्यालय के अपर महानिदेशक अरिमर्दन सिंह विशिष्ट अतिथि के रुप में मौजूद थे
इस अवसर पर सांसद संजय सेठ द्वारा स्वच्छता के महत्व को समझाया गया एवं झारखण्ड की जनता से स्वच्छता कार्यक्रम को जन-आन्दोलन के रूप में मनाये जाने का आहवान किया गया। विधायक सी. पी. सिंह ने कहा कि स्वच्छता जीवन का एक अभिन्न हिस्सा है जिसके द्वारा समाज को एक नई दिशा दी जा सकती है।
इसके उपरान्त नेहरू युवा केन्द्र संगठन के राज्य निदेशक विजय कुमार ने “स्वच्छ भारत” कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सभी की प्रतिभागिता को आवश्यक बताते हुए झारखण्ड राज्य में एक माह तक आयोजित होने वाले “स्वच्छ भारत” कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि “स्वच्छ भारत” के सपने को साकार करने के लिये सबसे आवश्यक तत्व जन जागृति है। पत्र सूचना कार्यालय के अपर महानिदेशक अरिमर्दन सिंह ने भी प्रधानमंत्री के “स्वच्छ भारत” कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये लोगों को जागरुक करने पर बल दिया।
इस मौके पर नेहरू युवा केन्द्र संगठन के कर्मचारियों, स्वयंसेवकों ने स्वच्छता अभियान में भाग लिया तथा अलबर्ट एक्का चौक से शहीद चौक तक प्लास्टिक तथा कचरा इकट्ठा किया।
सम्बंधित समाचार
अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम सह अध्यक्ष अनुमंडल स्तरीय वन अधिकार समिति पीयूष सिन्हा की अध्यक्षता में वन अधिकार अधिनियम 2006 के नियम 2008 एवं संशोधित नियम 2012 के अंतर्गत विभिन्न अंचलों से प्राप्त दावा अभिलेखों की जांच एवं निर्णय हेतु बैठक की गई
मुसाबनी प्रखंड सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी सीमा कुमारी की अध्यक्षता में मनरेगा योजना को लेकर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा, कनीय अभियंता, ग्राम रोजगार सेवकों के साथ बैठक की गई
सरायकेला खरसावां जिला कांग्रेस कमेटी ने शहीद निर्मल महतो के शाहादत दिवस पर उलियान कदमा समाधि स्थल पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित किया